Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

बसंती मंदिर पूजा मैदान संजय नगर से अखंड हरी नाम संकीर्तन से पूर्व महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली

बृहस्पतिवार को सुबह सैकड़ो महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर दुर्गा मंदिर से संपूर्ण संजय नगर की परिक्रमा करते हुए किच्छा बायपास रोड स्थित लेक पैराडाइज झील तक कलश यात्रा निकाली,जहां महिलाओं ने कलश में जल भरकर पुनः मंदिर तक यात्रा की, जहां कल से भव्य अखंड हरीनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा l कलश यात्रा में विशेष रूप से उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा,ने सम्मिलित होकर सभी को अखंड हरीनाम संकीर्तन की बधाई दी,उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र कौमी एकता का गुलदस्ता है, और यहां हर जाति धर्म के लोग अपने-अपने तीज त्यौहार और धार्मिक अनुष्ठान बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते आए हैं l इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,निगम पार्षद प्रीति साना,बलाई विश्वास, कोजल गंगवार, ममता शर्मा, बलाई मंडल, सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी l