Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

समापन समारोह में 10 बच्चों का अन्नप्राशन, 10 महिलाओं की गोद भराई और 10 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।

रुद्रपुर पोषण माह जागरूकता अभियान का केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल की तरफ से रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम का समापन तीसरे हुआ।
भारी बारिश के बावजूद सीबीसी के आमंत्रण पर पहुंचे उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि पोषण पर इतना विस्तृत कार्यक्रम पहली बार देखा। उन्होंने कहा कि आज का सुपोषित बच्चा कल का सुपोषित नागरिक बनकर विकसित भारत का निर्माण करेगा।
निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कुपोषण से मुक्ति का संकल्प दिलाया है तो अब कुपोषण को देश छोड़ना ही होगा।
कार्यक्रम स्थल पर हुई कुर्सी दौड़ में गीता रानी प्रथम,शकुंतला पाल द्वितीय, मीता डे तृतीय रहे. वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अच्छा काम करने के लिए शीतल, कौशल्या, सीता, तारा भट्ट और संजू को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डीपीओ मुकुल चौधरी, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, सीडीपीओ आशा नेगी, सीबीसी के आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट, डॉ दीपा जोशी, शोभा चारक, शर्मिंष्ठा चक्रवर्ती, दीवान सिंह गंगोला, भूपेंद्र जड़ौत मौजूद थे।