Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

पीएम किसान निधि योजना के तहत किसानों के लम्बित प्रकरणों को ढेड़ माह की डेडलाईन:डीएम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत लम्बित कार्याे को लेकर जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ.आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से कृषि व राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि व राजस्व विभाग के अधिकारियों को सेल्फ रजिस्ट्रेशन,ई-केवाईसी,लैण्ड सीडिंग व भौतिक सत्यापन के लम्बित प्रकरणों को अगले ढेड़ माह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि की बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के हितों से जुड़ी इस योजना के विभिन्न स्तरों पर लम्बित प्रकरणों को दिसम्बर 2024 से पूर्व निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को योजना की 19 वीं किस्त का लाभ मिले इसके लिए सभी लम्बित प्रकरणों को मिशन मोड पर निस्तारित किया जाना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लंबित मामलों में सेल्फ रजिस्ट्रेशन के 523,ई-केवाईसी के 2271,लैण्ड सीडिंग के 474,भौतिक सत्यापन के 4034 व आधार सीडिंग के 3865 शामिल है। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि जमीनी स्तर पर तैनात उनके कार्मिकों की दैनिक रूप से समीक्षा करते हुए आधार सीडिंग के मामलों को 15 दिन के भीतर निस्तारित करें साथ ही शिथिलता बरतने वाले कार्मिक के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी ईला गिरी,जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी सहित आभासी माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी व मुख्य कृषि अधिकारी सहित क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।