Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

काशीपुर में सपा कार्यालय का हुआ शुभारंभ

पोखरियाल ने काशीपुर में की कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव पर चर्चा,_नगर निगम चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी काशीपुर से मंथन बैठक कर आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर कमर कस ली है, आज काशीपुर में समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सपा नेता चौधरी हर्ष भान सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन बैठक की गिरी ताल रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने किया ,इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि नगर निगम चुनाव को देखकर काशीपुर में आज के सभी वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के साथियों के साथ बैठक की है अगले माह काशीपुर में नगर निगम के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने बताया कि समाजवादी पार्टी जिला उधम सिंह नगर में सभी विधानसभाओं से नगर पालिका में नगर निगम के दावेदारों की सूचीलेकर उन पर प्रदेश कमेटी विचार कर जल्द ही उनकी लिस्ट को फाइनल करेगी, समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष से त्यागपत्र देकर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी हर्ष भान सिंह ने कहा उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को पूरी ताकत के साथ मजबूत करना उनका प्रथम लक्ष्य है और नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़कर अपने दावेदारों की जीत को सुनिश्चित करेगी पार्टी के कार्यालय का आज शुभारंभ कर दिया गया है आप सभी पार्टी के कार्यकर्ता सप्ताह में एक दिन यहां पर बैठक कर बूथ कमेटियों को मजबूत करने का कार्य करेंगे सपा प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने बताया कि समाजवादी पार्टी को उत्तराखंड की जनता तीसरे विकल्प के रूप में आशा भरी निगाहों से देख रही है उन्होंने कहा प्रत्येक कार्य करता है अखिलेश यादव का प्रतिबिंब है , इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता पंडित कुलदीप शर्मा प्रदेश सचिव सरकार अमरदीप सिंह सिद्धू प्रदेश सचिव समीर आलम राष्ट्रीय सचिव महिला सभा निशा खान कनिका शाह डॉक्टर जमील मंसूरी, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अमित कुमार छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष ओसियन यादव, आकाश यादव,उज्जवल सिंह,