Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता

लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 26 अक्टूबर 2023 से लगातार धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल 233वां दिन भी जारी रहा और आचार संहिता के तीन माह के बाद 14 जून 2024 से लगातार जारी हैं।



संगठन अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर लम्बे समय से अपने अधिकारों को लेकर संघर्षरत है यहां बैठे शासन प्रशासन की कानों में जूं तक नहीं रैंग रहे कभी कभी तो ऐसा लगता है उत्तराखंड में अपनी संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ना पाप हो गया जिस तरह सिडकुल में आए दिन कम्पनी मालिकों द्वारा श्रमिकों का शोषण कर, श्रमिकों हड़ताल करने को बाध्य किया जा रहा है वर्तमान में सिडकुल की 4 संगठन संघर्षरत हैं। जिला प्रशासन श्रमिक समस्याओं का समाधान कराने के बजाय श्रमिकों पर अपना दादागिरी का कहर ढाह रहे हैं।
श्रमिक समस्याओं पर आखिर प्रदेश सरकार मौन रहना और श्रम मंत्री का दायित्व खुद मुख्यमंत्री महोदय के पास होने के बावजूद भी श्रमिकों की न्याय संगत मांगों का समाधान न करना वर्तमान सरकार की मनसा पर प्रश्न चिह्न लगा है और श्रमिक आने वाले चुनाव में इस प्रश्न चिह्न को दूर करने का काम करेंगे।
धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह मनराल, कार्यकारिणी अध्यक्ष हरीश चन्द्र सिंह, महामंत्री बसन्त गोस्वामी, कोषाध्यक्ष हरीश सिंह राणा, संगठन मंत्री दीवान सिंह और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।