Friday 18/ 07/ 2025 

Bharat Najariya
Hello testingराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को रवाना किया।Uttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगाUttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगापूर्व पार्षद ने‌ लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार, पुलिस के रवैए से हैं नाराजहल्द्वानी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्राएक्सक्लूसिव खबर: लोनिवि इंजीनियर की सेवा पुस्तिका हुई गायब, अधिकारियों व कर्मचारियों से मंगाए दो मुट्ठी चावल, देवता करेंगे न्यायगवर्नमेंट पेंशनर्स का शिष्टमंडल हल्द्वानी विधायक से मिला, समस्याओं के समाधान की मांग उठाईAlmora News :विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का किया गया आयोजन,अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने की बैठकAlmora News:जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने चितई गोलू मंदिर का किया भ्रमण।मंदिर के सुदृढ़ीकरण को लेकर हुआ विचार विमर्श।

धुमाकोट पुलिस ने 20 नाली भूमि अवैध भांग की खेती नष्ट की

श्रीनगर गढ़वाल। अवैध रूप से भांग की खेती करने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस लगातार अभियान चलाकर नष्ट करने में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी जिले के विभिन्न गांवों में अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत धुमाकोट थाना पुलिस के अन्तर्गत सिमरी दुनाव चौकी प्रभारी विजय नौटियाल,हेड कास्टेबल आनंद प्रकाश और राकेश कुमार ने धुमाकोट के बाड़ा डांडा क्षेत्र में 20 नाली भूमि पर उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया। पुलिस के मुताबित उक्त भांग की खेती को नष्ट करने में पुलिस को तीन दिन का समय लगा। जबकि क्षेत्रीय जनता को नशे के प्रति जागरूक भी किया। धुमाकोट क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाये है। ताकि देवभूमि नशा मुक्त हो सके। उक्त भांग की खेती घरों के आस-पास के खेतों में उगाई थी। जिसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल पहुंचकर लगभग तीन दिनों की मेहनत कर 20 नाली भूमि पर उगी भांग की खेती को नष्ट किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई।