Monday 25/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल

किच्छा: आगामी 13 अक्टूबर को इंदिरा गांधी खेल मैदान, किच्छा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारी के संबंध में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत की तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और उनके अनुरोध पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को एक बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री द्वारा पूरे भारत में 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के विकास के निर्णय में से एक स्मार्ट सिटी के रूप में खुरपिया, किच्छा को चुना गया है। यह उत्तराखंड के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

शुक्ला ने कहा कि इसी उपलक्ष्य में 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस समारोह के माध्यम से मुख्यमंत्री के नेतृत्व और राज्य के प्रति उनके समर्पण का सम्मान किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के अभिनंदन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है और आयोजन की सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाएगा।
बैठक में मंडल अध्यक्ष किच्छा नगर मनमोहन सक्सेना, कीच्छा ग्रामीण अक्षय अरोड़ा, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, धर्मराज जायसवाल, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, सुरेंद्र चौधरी, ओम तनेजा, जितेंद्र गौतम, महेंद्र पाल, बलजीत गाबा, मुकेश कोली, गोल्डी गोरया, संजू छाबड़ा, नितिन वाल्मीकि, विशाल गुप्ता, दिलीप जीना, देवेंद्र शर्मा, दनुज यादव, गिरीश चंद्र वर्मा, बिजेंद्र यादव, डीएन यादव, खेमकरण कश्यप, गफ्फार खान, लक्ष्मी डिमरी, नंदकिशोर, अजय साहनी, अमरनाथ कश्यप, दीपा राय, आरती दुबे, लता गंगवार, कविता मान, करुणा तिवारी, पूनम अग्रवाल, राजकुमार कोली, टीकम सिंह कोरंगा, शशिकांत मिश्रा, राजीव सक्सेना, उमेश पाल, सुशील गंगवार, रविकांत वर्मा ,विनोद कोली समेत समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!