Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा

सत्य पर असत्य का प्रतीक,, दशहरा पर्व


सर्वप्रथम हमें अपने अन्दर की बुराइयों रूपी रावण का दहन करना चाहिए रावण पर श्री राम की विजय बताती है कि जब हम ईमानदारी से अपना लक्ष्य पाना चाहते है तो परिस्थितियां खुद व खुद अनुकूल हो जाती है लेकिन हमें बिना किसी दुर्भाव के हमें अपना लक्ष्य पाना चाहिए यह पर्व हमें सीखाता है कि हम संसार में किसी भी क्षेत्र में कितनी ही ऊंचाई पर क्यूं न पहुंच जाए हमें अंहकार नहीं करना चाहिए अंहकार से व्यक्ति में क्रोध व अभिमान बढ़ता है जो उसे ग़लत दिशा में ले जाता है वह भीड़ में अकेला हो जाता है उसका मानसिक सन्तुलन बिगड़ जाता है व तनाव में रहकर भ्रमित रहता है अंहकार ने जब पुलस्त्य ऋषि के पौत्र और विश्रवा त्रटषि के पुत्र परम शिव भक्त कुशल राजनीतिज्ञ ,प्रखर विद्वान, महाबलशाली रावण को भी नहीं छोड़ा तो साधारण मनुष्य की क्या बिसात है रावण की वीणा का संगीत सुनने मृग तक आ जाते थे परन्तु रावण ने किसी की नहीं सुनी वह अपने सर्वज्ञ होने के अंहकार के वशीभूत हो अपने आसपास के चापलूस लोगो की सुनता रहा और मनमानी करता रहा अपने परिवार का नाश कराता रहा शिव तांडव स्तोत्र,इंद्रजाल, अरूण संहिता,अंक प्रकाश, प्राकृत, कामधेनु, लंकेश्वर रावणीयम,जैसी पुस्तकों के विद्वान रचयिता स्वयं अतिलालसा व कामुकता के कारण स्त्री अस्मिता को भूलकर नारी का हरण किया परन्तु वही श्रीराम अपने भाई को साथ रख सबको साथ लेकर चलने वाले हैं व शीध्र ही अपने लक्ष्य पर पहुंच जाते हैं अवतार लेने के बाबजूद सहज, साधारण व सर्वसुलभ रहे यह सत्य कि जीवन में कोई छोटा या बड़ा नही होता सबकी अहमियत होती है ईश्वर ने भी उसे अपने किसी न किसी कार्य करवाने के लिए खास प्रयोजन के लिए उसे बनाया है व धरती पर भेजा है राम में कोई दुर्भाव नहीं बनवास से लौटने के बाद वह सर्वप्रथम माता कैकेई के कक्ष में उन्हें प्रणाम करने गये जिसकी आज्ञा व प्रस्ताव वनों को गये व वह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बनकर लौटे वह मंथरा को भी माता व देवी की संज्ञा देकर सम्बोधित करते हैं वह हमेशा अंहकार शून्य रहे राम का व्यक्तित्व अपनें आप में अनूठा है शायद इसीलिए राम विश्व के अवतारो में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध व लोकप्रिय है राम का जीवन दुःखमय रहा हो परन्तु वह हमें हर संकट व समस्या से उबरने का संदेश देता है यह त्यौहार हमें व्यक्तिगत स्वार्थ और अपनें फायदों से ऊपर उठकर मानव कल्याण का व जीवन में सही मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देता है
नरेश छाबड़ा
आवास -विकास रूद्रपुर
8630769754