Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा

महिलाओं को बच्चेदानी कैंसर मुक्त रखने के लिए कार्य करेगा अटल भारत सम्मान फाउंडेशन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी सहयोग का दिया आश्वासन

सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत के नेतृत्व में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यो के संदर्भ में जानकारी दी। इसके साथ ही फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत एवं राष्ट्रीय संरक्षक मुन्ना लाल गोयल ने पूर्व सीएम हरीश रावत को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान अटल भारत सम्मान के फाउंडेशन के अध्यक्ष राम राणावत ने बताया कि फाउंडेशन जल्द उत्तराखंड में महिला के स्वास्थ्य को लेकर कार्य करेगा। कहा कि महिलाओं को बच्चेदानी कैंसर मुक्त रखने के लिए फाउंडेशन पूरे उत्तराखंड में कार्य करेगा। जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी फाउंडेशन के सहयोग का आश्वासन दिया। जिसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत ने कहा कि जल्द ही गढ़वाल क्षेत्र में फाउंडेशन छात्रों,असहाय लोगों की मदद करेगा। पूर्व की भांति अपने समाज से जुड़े कार्य लगातार जारी रहेगे। फाउंडेशन स्वास्थ्य,पर्यावरण,शिक्षा और स्वच्छता पर लगातार कार्य कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बताये रास्तों पर सतत आगे बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर उत्तराखंड की महान विभूति डॉ शंकर काला को भी सम्मानित किया गया। आपको बताते हैं कि डॉक्टर शंकर कला भारत की सा महत्वपूर्ण संस्थानों की स्वीकृति के उपरांत यूएनओ की इकोसेफ, यूएनडीपी से संबंध अंतरराष्ट्रीय विश्व प्रबोधन मां सॉन्ग से 100 वर्ष में दिए जाने वाले राष्ट्रीय हिंदी सेवा से सहस्त्राब्दी सम्मान-2000 से सम्मान। डॉ शंकर काला को भारत के महामही एम राष्ट्रपति की स्वीकृति के उपरांत भारत सरकार पर्यटन विभाग द्वारा महा पंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है एवं कालिदास जन्मभू स्मारक समिति से कालिदास सम्मान,जैमिनी अकादमी सम्मान आदि कही सम्मानों से सम्मानित डॉ.शंकर काला विराट 40 वर्षों से विपरो आंदोलन और गांधीयन पर्यटन को स्थापित करने की संस्कृति की है जिसका समर्थन पर्यावरण विद सुन्दर लाल बहुगुणा,डॉ.डी.पन्त, जगद्गुरु शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती महाराज आदि कही विद्वानों ने की है। उत्तराखंड निर्माण हेतु गठित कौशिक समिति में बतौर पर्यटन विशेषज्ञ रहे। डॉ.शंकर काला उत्तराखंड राज्य सरकार नियोजन विभाग द्वारा गठित समिति में मानव संसाधन कार्यकाल की सदस्य एवं उत्तराखंड सरकार की राज्य आजीविका मिशन में बतोर वरिष्ठ पर्यटन विशेषज्ञ आदि कहीं महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। इस मौके पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गबर सिंह भण्डारी,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह दानू आदि लोग उपस्थित थे।