Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

खाद्य मंत्री से की चुघ ने कैंप में राशन डिपो बढ़ाने की मांग


रुद्रपुर -वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ रुद्रपुर शहर के हर क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार भाजपा के आला नेताओं और अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं कि रुद्रपुर शहर की व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू हो सके ताकि सरकार की योजनाओं और अन्य चीजों का लाभ आम जनमानस को मिल सके। इसी क्रम में भाजपा नेता चुघ ने खाद्य मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की, और एक ज्ञापन उन्हें भेंट किया। खाद्य मंत्री को दिए गए ज्ञापन में चुघ ने बताया कि रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप की जनसंख्या अब लगभग एक लाख से अधिक हो चुकी है और 14 हजार लोगों के राशन कार्ड वहां बनाए गए हैं ।ऐसे में उसे क्षेत्र के रहने वाली गरीब जनता राशन के लिए दर-दर भटक रही है और उन्हें राशन डिपो पर मिलने वाला राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा ।ऐसे में एक अभियान चला कर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में घर-घर जाकर नए राशन कार्ड बनाने का अभियान प्रारंभ किया जाए ,ताकि सभी को सुचारू रूप से राशन मिल सके, क्योंकि वर्तमान समय में कैंप क्षेत्र में मात्र दो या चार ही राशन डिपो हैं ।खाद्य मंत्री ने भाजपा नेता चुघ की बात को गंभीरता से लिया और उन्होंने कहा कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जनता को लाभ दिया जाएगा। खाद्य मंत्री रेखा ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव जनहित के मुद्दों पर कार्य करती है और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर सदैव हर समस्या के समाधान के लिए प्रयास करती है। ऐसे में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखें ताकि उसका समाधान किया जा सके।