Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

3 दिवसीय 8वें उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल के समापन, 95 प्रजातियों के पक्षियों एवं 32 प्रजातियों की तितलियों की उपस्थिति की गई दर्ज

विनोग, मसूरी वाईल्ड लाईफ सैन्चुरी के अन्तर्गत आयोजित 3 दिवसीय 8वें उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल के अंतिम दिन में प्रमुख वन संरक्षक हॉफ, उत्तराखंड डॉ धनन्जय मोहन, वन संरक्षक यमुना वृत्त, कहकशां नसीम, प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी अमित कवर एवं देश-विदेश से आये 170 पक्षी विशेषज्ञों द्वारा विनोग में पक्षियों का अवलोकन किया गया और लगभग 95 प्रजातियों के पक्षियों एवं 32 तितलियों की उपस्थिति दर्ज की गई। जिनमें मुख्यत एलो रैम्पड हनी गाइड, लॉग टेल ब्राडबेल, इमेकुलेट कप विगं, ब्लैक फेसड वार्बलर, ऐसे थोटेड वाबलर, ग्रीन विगं टिल, वालकिपर, यूरेशियन हबी और माउटेंन बुलबुल, के साथ अन्य बहुत सी प्रजातियां देखी गयी। डा धनन्जय मोहन, संजय सोधी, पी जगन्नाथन, प्रवीन जे. एस कार्तिकेयन, मोहत अग्रवाल सुरेश कुमार, के रामनारायण आदि विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों पर व्याख्यान दिया गया एवं पैनल परिचर्चा की गई । मसूरी देहरादून आदि क्षेत्रों से एन मेरी, टान्स ब्रिज, सेन्ट जार्ज, सीजेएम बेवरली, वाइनबर्ग एलन, एमआईएस, द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून ब्वायज स्कूल, ग्रीन लॉन एकेडमी, सनातन धर्म इंटर कालेज, राईका केम्पटी, सरस्वती विद्या मंदिर मसूरी आदि कुल 22 विद्यालयों के 450 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा पेंटिंग, स्केचिंग, क्विज आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में स्कैचिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में परिधि तोमर द हिमालयन इन्टरनेशनल स्कूल प्रथम, हार्दिक रस्तोगी, देहरादून ब्वायज स्कूल द्वितीय, कु प्रिया जीआईसी कैम्पटी तृतीय, सीनियर वर्ग में जीआईसी कैम्पटी की सिमरन सेमवाल प्रथम, अवन्तिका मनराल हिमज्योति स्कूल द्वितीय, रोहन जीआईसी कैम्पटी तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता-जूनियर वर्ग में प्रियांशी एसडी गर्ल्स इन्टर कॉलेज मसूरी प्रथम, वैदान्त खेतान देहरादून ब्वायज स्कूल द्वितीय, आतिफ एसडी गर्ल्स इन्टर कॉलेज मसूरी तृतीय, सीनियर वर्ग में सिमरन नेगी एमवाईएसएस विद्या मन्दिर प्रथम, दिव्यान्शु चन्द एनपीएस स्कूल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। के० रामनारायण द्वारा गढ़वाल में पक्षीयों के अवलोकन एवं उपस्थिती दर्ज करने पर सफलता की कहानियों का प्रस्तुतिकरण किया गया एवं श्री विरेन्द्र सिंह द्वारा जबरखेत नेचर रिर्जव के अन्तर्गत एक सफल प्रकृति गाईड के रूप में अपनी यात्रा का वर्णन किया गया। प्रमुख वन संरक्षक हॉफ, उत्तराखण्ड डॉ० धनन्जय मोहन वन संरक्षक यमुना वृत्त, कहकंशा नसीम एवं प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी श्री अमित कवंर द्वारा विद्यालयों के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही देश विदेश से आये हुए पक्षी विशेषज्ञों, बर्ड वाचरों, नेचर गाईडस एवं बर्ड फेस्टिवल के सफल आयोजन पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री डीपी बलोनी, प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी, श्री रविन्द्र पुण्डीर प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना, उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी श्री उदय गौड़, श्री दिनेश नौडियाल, वन क्षेत्राधिकारी विनोग, केम्पटी, देवलसारी एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। अतं में प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी श्री अमित कंवर द्वारा सफल आयोजन हेतु सभी का धन्यावाद किया।