Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर निशुल्क चिकित्सा शिविर


सती मठ मंदिर में किया गया हवन यज्ञ
गदरपुर । जनसेवा सर्वोपरि उद्देश्य को लेकर यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना के सहयोग के द्वारा आयोजित “फ्री मेडिकल कैंप” का आयोजन एक बैंकट हॉल में हुआ।
मेडिकल कैंप में चिकित्सकों द्वारा परामर्श देने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की जांच भी मुफ्त में कर आम जनमानस की सेवा की गई। शिविर में काशीपुर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टर रजनीकांत, बसंत कुमार डालमिया, कृष्ण सक्सेना, राजकुमार मुकेश चावला मनीष चावला राजीव चौहान महिला डॉक्टर नेहा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में निशुल्क ईसीजी ,शुगर की जांच एवं दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यशस्वी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सती मठ मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री विजय मंडल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह पानू,एसटी आयोग सदस्य उत्तराखंड बाबू सिंह तोमर, महिला आयोग सदस्य उत्तराखंड कवलजीत कौर,भाजपा नेता राजेश गुम्बर,मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,मंडल महामंत्री अनिल जेटली एवं अभिषेक वर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी, राजकुमार गुम्बर सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।