Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

कांग्रेस ने केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखकर मनोज के लिए मांगे वोट

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव जीतने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कद्दावर नेताओं ने चुनाव मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी की जीत को लेकर योजना बनाई। साथ ही बैठक में भाग लेने के बाद क्षेत्र की जनता से गांव गांव जाकर चुनावी सभाएं की और उन्हें प्रदेश की भ्रष्ट सरकार की नाकामियों को बताकर जनता को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को जागरूक किया है। बुधवार को केदारघाटी के भीरी में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को जीत दिलाने को लेकर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में कांग्रेसियों ने योजना बनाई। साथ ही गोदियाल ने चुनाव संचालन समिति की बैठक भी ली। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता चुनाव के लिए बचे शेष दिनों में पूरी ताकत झोंक दे। बैठक में कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि अब समय आ गया है, जब चुनाव को तेज धार देने की जरूरत है। हर कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता को बताना है। बेरोजगार,मंहगाई से जनता त्रस्त है। इस दौरान गणेश गोदियाल ने अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को आए रहते हैं। ऐसे में पर्व समापन के बाद लोग अपने गतंव्य को जाते हैं,मगर उन्हें समुचित वाहन नहीं मिलते हैं। ऐसे में ओवर लोड होकर लोग वाहनों में सवार होते हैं। ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो,इसके लिए सरकार को विशेष पर्वो पर पर्याप्त वाहन उपलब्ध करवाने चाहिए। उन्होंने पुनः घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने भी कई जगहों पर प्रचार करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगे। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने भी अल्मोड़ा की घटना पर भी दुख व्यक्त किया। इस मौके पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी,बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला,कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण,कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रणवीर गुसाईं,जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी,विनोद राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।