Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

मसूरी में गढवाल जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही, लोग हुए  परेशान


मसूरी में गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज मंगलवार सुबह लोग बहुत परेशान रहे. दरअसल मसूरी में पिक्चर पैलेस चौक के पास लंबे समय से सीवरेज लाइन की समस्या बनी हुई थी. इसको ठीक करने को लेकर जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश के बाद गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा सोमवार की देर रात काम शुरू किया गया। मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर नई सीवरेज लाइन डालने के लिये जेसीबी के माध्यम से सड़क को खोदा गया. नई सीवरेज लाइन बिछाई गई, परन्तु खुदी हुई सड़क को मिट्टी डाल कर भर दिया और उस पर पानी का छिड़काव कर दिया गया, जिससे धूल ना उड़े. सुबह के समय जब लोग इस सड़क पर निकले तो उनको भारी परेशानी झेलनी पड़ी । मंगलवार की सुबह सड़क पर आवाजाही शुरू होते ही गीली मिट्टी और गड्ढा होने के कारण कई दोपहिया वाहन अनियत्रित होकर गिर गए। इससे कुछ लोग चोटिल हुए। एक बजरी से भरी जीप भी सड़क में किये गए गड्ढे में धंस गई। इससे सड़क पर वाहनों का भारी जाम लग गया. सुबह स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. स्कूली बच्चे भी स्कूल देरी से पहुंचे। स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क पर बजरी और पत्थर डाल कर जीप को गड्ढे से बाहर निकाला गया. जाम में फंसे लोगों द्वारा खुद ही जाम को खुलवाने को लेकर मोर्चा संभाला गया, जिसके बाद जाम को खोला जा सका। लोगों की मानें तो गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारी और ठेकेदार द्वारा पूरी तरह से लापरवाही से कार्य किया जा रहा है. उनको लोगों की परेशानी से कुछ लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि पिक्चर पैलेस चौक में पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और मुख्य चौक पर बने सीवरेज चेंबर के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसकी शिकायत लोगों द्वारा मसूरी में जिलाधिकारी द्वारा आयोजित जनता दरबार में की थी. जिसके बाद जिलाधिकारी ने गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों को जल्द सीवरेज लाइन और चैबर को ठीक करने के निर्देश दिये थे. सोमवार को देर रात को गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सीवरेज लाइन ओर चौंबर को ठीक करने के लिये पिक्चर पैलेस चौक के बीचों बीच खुदाई की गई. सीवरेज लाइन डाल दी, परन्तु सड़क को ठीक नहीं किया. खुदी हुई सड़क को मिट्टी से भर दिया. इस कारण सुबह के समय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों ने लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है।गढ़वाल जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत ने बताया कि देर रात्रि को मसूरी पिक्चर पैलेस चौक पर सीवरेज लाइन और चैबर बनाने को लेकर सड़क को खोदा गया था. देर रात को उसमें मिट्टी डालकर भर गया था, परंतु मिट्टी गीली होने के कारण एक जीप सुबह के समय उसमें फंस गई. इस वजह से जाम लग गया. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तत्काल गीली मिट्टी पर बजरी और पत्थर डालकर सड़क को ठीक किया गया. इसके बाद यातायात को सुचारू कर लिया गया. उन्होंने कहा कि मंगलवार की देर रात तक सीवरेज लाइन और चेंबर बनाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा. इसके बाद सड़क को पूरी तरीके से ठीक कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को दिक्कत ना हो.