Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों की उत्पन्न अव्यवस्थाओं के संबंध में श्री बदरीश पण्डा पंचायत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों के कारण विभिन्न प्रकार की अव्यवस्थाओं को लेकर आज बदरीश पण्डा पंचायत ने प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन,जिसमें ज्ञापन के माध्यम से कुछ समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर प्रमुखता से रखा गया है अतः मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया। नारायणपुरी का मुख्य मार्ग कुबेर गली पिछले वर्ष से क्षतिग्रस्त है। कई बार अलग अलग स्तर पर इस प्रमुख समस्या को बताने के पश्चात भी इसके निराकरण हेतु कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया है। ऐसा रिहायशी क्षेत्र जो मास्टर प्लान से प्रभावित नही था वो भी आज पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है और यदि जल्द ही इसके समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही नही की गई तो एक बड़े रिहायशी भूभाग के अस्तित्व पर संकट पैदा हो सकता है,जो की बद्रीनाथ धाम में भविष्य में किसी बड़े जन आंदोलन को सक्रिय कर सकता है। इस समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अविलंब इस पर कार्य शुरू कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को देने की कृपा करें। मास्टर प्लान रिवर फ्रंट कार्य के अंतर्गत अलकनंदा नदी में पत्थर,मलवा और मिट्टी भरी गई है,जिसके फलस्वरूप नदी का स्तर कम से कम लगभग 3 मीटर ऊपर उठ गया है। इस भरी गाद के कारण इस बार तप्तकुंड परिसर और ब्रह्मकपाल से सटे घाट (तटों) में नदी का बहाव तेज हो गया है,जिसके कारण नदी में बहने या डूबने की घटनाओं की आशंका तेजी से बढ़ सकती है।इस गाद को अविलंब हटाया जाए और नदी के जलस्तर को पूर्व की भांति सामान्य किया जाय। तीर्थ पुरोहितों के लिए बनने वालें भवनों को अतिशीघ्र निर्माण कर उन्हे आवंटन किया जाय। कपाट बंद के समय संपूर्ण बद्रीनाथ वासियों के भवनों की सुरक्षा को सुदृढ़ किया जाए। विगत कुछ वर्षों से ताले, दरवाजे टूटने की अप्रिय घटना सामने आई है,जिससे स्थानीय लोगो के मन में शंका उत्पन्न हो जाती है। और विश्वास में कमी आती है। जोकि धाम की मर्यादा के लिए दुखद है।आपसे करबद्ध अनुरोध है कि उपरोक्त बिंदुओं का संज्ञान लेते हुए उचित और त्वरित रूप से समाधान किया जाए। इस अवसर पर श्री बदरीश पण्डा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी,उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर,कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया,सचिव रजनीश मोतीवाल,सह सचिव राजेश पालीवाल,सदस्यगण अजय बन्दोलिया,प्रदीप गौरी भट्ट, प्रमोद मेवाड़गुरु आदि लोग उपस्थित थे।