Saturday 14/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

देश के विकास तभी संभव है जब हम पिछड़े हुए हमारे भाई-बहनों को साथ लेकर चलेंगे–विधायक

बोक्सा समुदाय के लोगो ने प्रधानमंत्री के भाषण को सुना पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बोक्सा जनजाति समुदाय के लोगो से संवाद किया। इसी क्रम में देवभूमि क्षेत्र के अंतर्गत हल्दुखाता में एवीएन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोक्सा समुदाय के लोगो ने प्रधानमंत्री के भाषण को सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने कहा कि देश के विकास तभी संभव है जब हम पिछड़े हुए हमारे भाई-बहनों को साथ लेकर चलेंगे। कहा कि केंद्र सरकार ने जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया है। जिससे आदिवासी समुदाय के लोगो को समाज व विकास की मुख्य धारा में आने का अवसर मिला है। कहा कि आदिवासी क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता से धरातल पर उतारा जा रहा है। उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पं.राजेन्द्र अणथ्वाल ने कहा कि जनजाति समुदाय के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि जनजाति समुदाय को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। कहा कि कोटद्वार में निवासरत बोक्सा समुदाय के सभी परिवारों को शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस पर बोक्सा समुदाय के लोगो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कोटद्वार क्षेत्र में निवासरत बोक्सा समुदाय के प्रत्येक परिवार को बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत  है। बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी समुदाय के लोगो के उत्थान में संचालित विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। बोक्सा समुदाय के निवास क्षेत्र में संचालित विभागीय योजनाओं को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सराया गया। कार्यक्रम के अवसर पर आज अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हुए बोक्सा समुदाय के लोगों को चेक व प्रमाण पत्र वितरित किए। जिसमें विद्युत विभाग द्वारा 11,शिक्षा विभाग द्वारा 6,स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड,नगर निगम कोटद्वार द्वारा 2 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ,पूर्ति विभाग द्वारा 4 परिवारों को उज्जवला गैस कनेक्शन,बाल विकास विभाग द्वारा 4 को महालक्ष्मी किट,6 लोगों को कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र,4 को भू स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण किए गए। वहीं उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों ( कमल 2 लाख 20 हजार,राजेंद्र सिंह 1लाख व विनोद को 5 लाख) को चेक वितरण कर योजना से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,एसडीएम चतर सिंह चौहान,वीडीओ दुगड्डा(प्रशिक्षु आईएएस) दीक्षिता जोशी,परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,बीजेपी अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत,बोक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष बीजेपी हरी सिंह,मनोज पांथरी,नीना बैंजवाल आदि उपस्थित थे।