Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

महिलाओं ने जल निगम के खिलाफ किया विरोध जोरदार प्रदर्शन

लोहाघाट के बिसुंग क्षेत्र के बुंदेला ढेक ग्राम सभा के मल्ला ढेक तोक में पिछले 6 महीने से पानी न आने के कारण हाहाकार मचा हुआ है जिस कारण गांव की आक्रोसित महिलाएं मनीषा ढेक के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय लोहाघाट पहुंची और जल निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा लोहाघाट एसडीएम रिंकु बिष्ट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप कर पेयजल उपलब्ध कराने की गुहार लगाई महिलाओं ने कहा पिछले 6 महीने से उनके गांव में पानी नहीं आ रहा है जिस कारण काफी दिक्कतें हो रही है महिलाओं ने कहा अब बरसात का मौसम शुरू हो गया है उसके बावजूद भी उनको पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ग्रामीण बरसात का पानी पीने को मजबूर है जिस कारण उनके बच्चों व परिजनों को पीलिया व टाइफाइड की शिकायत हो रही है उन्होंने एसडीएम लोहाघाट से जल्द से जल्द ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है वही महिलाओं की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को पेयजल लाइन ठीक कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया वहीं अभियंता धीरज जोशी ने महिलाओं को 10 दिन के भीतर पेयजल लाइन ठीक कर पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद आक्रोशित महिलाएं मानी वहीं महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर 10 दिन के भीतर उनको पेयजल उपलब्ध नहीं होता है तो वह जल निगम कार्यालय में धरना देने के लिए मजबूर होंगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल निगम विभाग की होगी वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ने भी जल निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द गांव की पेयजल समस्या का समाधान करने को कहा प्रदर्शन करने में निर्मला ढेक,विमला देवी केसबी देवी ,ज्योति,कविता,माधुरी देवी ममता,बबीता,मीना,बबीता देव सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।