Saturday 14/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

छतरपुर ग्रामीण मंडल के व्यापारियों ने आज शिव मंदिर प्रांगण में छतरपुर व्यापार मंडल का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से हरविंदर सिंह विर्क को छतरपुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया, साथ हीं महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, बैठक की अध्यक्षता व संचालन ग्राम प्रधान हरीश भट्ट ने की।

प्रेस नोट

छतरपुर व्यापार मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व कोषाध्यक्ष संदीप राव ने नवीन कार्यकारिणी के गठन पर शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व श्री जुनेजा व श्री राव का छतरपुर पहुंचने पर व्यापारियों ने फूलमालाओ से व अंगवस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारीयो की एकजुटता मे हीं समस्याओं का समाधान है, अधिकारियों की मनमर्जी व शोषण के खिलाफ व्यापार मण्डल व्यापारियों की ताकत से ही आवाज बुलंद करता है उन्होंने व्यापारी एकता पर बल देते हुए यह भी कहा की रुद्रपुर व्यापार मंडल सभी छोटे-बड़े व्यापारियों के साथ हर समय खड़ा है। जुनेजा ने यह भी कहा कि व्यापार मण्डल पदाधिकारी बनने का तात्पर्य काँटों भरा ताज़ पहनना है।
व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव ने बैठक को संबोधित करते हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन पर सभी व्यापारियों को बधाई देते हुए अपना यथासंभव सहयोग देने की बात भी की।
व्यापारी नेता पवन गाबा ने भी नवगठित टीम को बधाई देते हुए व्यापार मण्डल से जुड़ने के लाभ को बताया।

इस अवसर पर छतरपुर व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष हरविंदर सिंह विर्क ने उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार करते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका गंभीरता से व ईमानदारी से कार्य करेंगे साथ हीं रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व कोषाध्यक्ष संदीप राव का बैठक मे पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छतरपुर व्यापार मंडल रुद्रपुर व्यापार मंडल के सहयोग से ही व्यापारी हितों के लिए कार्य करता रहेगा।
इस मौके पर कपिल शर्मा, सूरज राजपूत ,शिवम बुंदेलकोटी, सिमरन सिंह, चंद्र प्रताप सिंह ,राधेश्याम जी, देवेंद्र पाल ,शैलेंद्र सिद्धू , नरेंद्र बिष्ट, अनिल वर्मा , विकास सरकार नबी अहमद ,मनोज भट्ट , बच्चा लाल मौर्य ,ग्राम प्रधान हरीश भट्ट जी ,अर्जुन लाल मौर्या, ईश्वर सिंह नेगी ,जी वीरेंद्र कुमार, रामप्रसाद,सागर रावत, लाल सिंह गढ़िया, देवेंद्र पाल दीपक गोस्वामी भोला रावत, दिनेश कुमार, ऋषि सहित अनेकों व्यापारी उपस्थित थे