Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

शराब पीकर एवं ओवर लोडिंग कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालकों के वाहनों को किया सीज व 54 ओवर लोडिंग वाहनों के चालकों के विरूद्ध की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना,यातायात प्रभारियों को दिन रात सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व ओवर लोडेड वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में दिनांक 17 नवम्बर 2024 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 16 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी (कोटद्वार-11,लक्ष्मणझूला-2,देवप्रयाग-1,सतपुली-1,व यातायात श्रीनगर-1)। साथ ही वाहनों में ओवर लोडिंग कर यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 54 वाहन चालकों (कोटद्वार-18,श्रीनगर-8,पौड़ी-6,यातायात कोटद्वार-4,सतपुली-4, रिखणीखाल-4,यातायात लक्ष्मणझूला-3,देवप्रयाग-1,लैंसडाउन-3 व यातायात श्रीनगर-3) के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी।