Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा

पहाड़ों की रानी मसूरी में पहाड़ों को किया जा रहा है छन्नी, सील होने के बाद भी हो रहा पहाड को काटने का किया जा रहा काम


पहाड़ों की रानी मसूरी अपनी सुंदरता हरियाली और वातावरण के लिए पूरे विश्व में मशहूर है परंतु इन दोनों पहाड़ों की रानी मसूरी के भू-माफियाओं के द्वारा छन्नी करने का काम किया जा रहा है और इसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों की सम्म्मलिप्ता साफ तौर पर देखी जा रही है। बता दे की मसूरी माल रोड गढ़वाल टैरेस के सामने की पहाडी को एक भूमाफिया द्वारा रात के अंधेरे पर काटा जा रहा है जबकि इस निर्माण पर पूर्व में ही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा सील कर दिया गया है परंतु भूमाफिया के हौसले इतने बुलंद है कि उसके लिए नियम कानून कुछ भी नहीं है वहीं अधिकारियों के संलिप्ता भी साफ नजर आ रही है। जिसको लेकर मसूरी के पर्यावरणविद्वों में भारी आक्रोश है उनका कहना है कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की संलिप्ता के कारण आज मसूरी में धड़ल्ले से बड़े पैमाने पर निर्माण किया जा रहा है पहाड़ियों को काटा जा रहा है वहीं कई नक्शे हेरा फेरी से पास कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की बड़े उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए वही जो अधिकारी इस पूरे मामले में शामिल है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि अगर जल्द सरकार द्वारा मसूरी में हो रहे बड़े पैमाने पर निर्माण पर रोक नहीं लगाई गई तो एक दिन मसूरी पहाड़ों की रानी नहीं कंक्रीट की रानी कहीं जाएगी। मसूरी के पर्यावरण विद् ललित मोहन काला ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, मसूरी नगर पालिका परिषद और वन विभाग के अधिकारियों की सम्मिलकाता से आज मसूरी में बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा है इन तीनों विभाग में आपस में सामंजस्य बनाकर नक्शे पास करने का ठेका ले रखा है जिस कारण वह माफिया बड़ी आसानी से खड़ी पहाड़ियों पर नक्शे पास करवा दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सरकार ने मसूरी में निर्माण पर राके लगाने के साथ भ्रष्टाचार में लिफ्ट अधिकारियों और भू माफियाओं पर शिंकजा नहीं कसा तो मसूरी अपने अस्तित्व को खो देगा जिसका खामियाजा आने वाली पीढीयों के साथ मसूरी के र्प्यटन व्यवसाय को उठाना पड़ेगा। इस संबध में कई बार एमडीडीए के अधिकारियों से वार्ता करने की कोषिष की गई परन्तु अधिकारियों ने कोई रिस्पंास नही दिया।