Sunday 13/ 07/ 2025 

Bharat Najariya
Hello testingराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को रवाना किया।Uttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगाUttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगापूर्व पार्षद ने‌ लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार, पुलिस के रवैए से हैं नाराजहल्द्वानी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्राएक्सक्लूसिव खबर: लोनिवि इंजीनियर की सेवा पुस्तिका हुई गायब, अधिकारियों व कर्मचारियों से मंगाए दो मुट्ठी चावल, देवता करेंगे न्यायगवर्नमेंट पेंशनर्स का शिष्टमंडल हल्द्वानी विधायक से मिला, समस्याओं के समाधान की मांग उठाईAlmora News :विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का किया गया आयोजन,अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने की बैठकAlmora News:जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने चितई गोलू मंदिर का किया भ्रमण।मंदिर के सुदृढ़ीकरण को लेकर हुआ विचार विमर्श।

स्पीक मैके संस्था द्वारा इंटर कॉलेज परसुंडाखाल में शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्पीक मैके संस्था की ओर से इंटर कॉलेज परसुंडाखाल और जीजीआईसी पैडुल में शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध ओड़िसी नृत्यांगना वृंदा चड्डा ने छात्र-छात्राओं को नृत्य के गुर सिखाए। कहा नृत्य जहां हमें शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रखने में अहम योगदान देता है। वहीं करियर की दृष्टि से भी भारतीय शास्त्रीय नृत्यों का महत्व किसी से छिपा नहीं है। मंगलवार को ओड़िसी नृत्यांगना वृंदा चड़ढा का जीजीआईसी पैडुल पहुंचने पर प्रधानाचार्य वंदना राणा, शिक्षकों-कर्मचारियों व छात्राओं ने स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं से भातीय नृत्य विधाओं को लेकर सवाल जवाब किए। ओड़िसी नृत के महत्व,वर्तमान स्वरुप को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उनकी प्रस्तुतियों को जमकर सराहा गया। प्रधानाचार्य वंदना राणा ने कार्यक्रम को युवा पीढ़ी के लिए प्रोत्साहित करने वाला,इसके लिए उन्होंने स्पीक मैके संस्था व उस टीम के सदस्य परवेज़ अहमद का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन वंदना काला ने किया। इससे पहले ओड़िसी नृत्यांगना वृंदा के इंटर काॅलेज परसुंडाखाल पहुंचने पर प्रधानाचार्य अंजू ने स्टॉफ सहित छात्र-छात्राओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यहां ओड़िसी नृत्यांगना वृंदा चड्डा ने छात्र-छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं की विस्तार से जानकारी दी। ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुतियां देते हुए छात्रों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया। प्रधानाचार्य अंजू ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं में ओड़िसी नृत्य की एक अलग पहचान है। यह भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अमिट छाप छोड़ रहा है। इस अवसर पर जीजीआईसी पैडुल ममता पंवार,नीलम मंमगाई,नैंसी,विजय गैराला और परसुंडाखाल में अध्यापिका शिखा असवाल,पूनमलता,लक्ष्मण रावत,चंद्रपाल रावत,शैलेंद्र सिंह,सुरजी नेगी आदि मौजूद रहे।