Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता

मसूरी मालरोड पोस्ट आफिस के पास से सरकारी एंटिक पोल गायब


मसूरी में माल रोड पर पोस्ट आफिस के पास सड़क किनारे मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा लगाए गए एंटीक पोल ही गायब हो गया है बताया जा रहा है कि पोस्ट आफिस के पास सड़क किनारे एक बड़ा निर्माण किया जा रहा है जिसको लेकर सड़क किनारे लगे सरकारी एंटीक पोल को ही ठेकेदार द्वारा रातों-रात गायब कर दिया गया है जिसको लेकर लोगों पर भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कहा क्षतिग्रस्त करने में लगे हैं उन्होंने कहा कि मंसूरी माल रोड के सौंदर्य करण को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा एंटीक पोल लगाकर लाइटे लगवाई गई थी पर ठेकेदार द्वारा पहले एंटीक पोल की जड़ों को कमजोर किया गया और अब रातों-रात एंटीक पोल हो ही गायब कर दिया गया है । उन्होने कहा कि ना तो इस और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं उन्होंने कहा कि जब सरकारी संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है जो अपने आप में बड़ा सवाल है। उन्होंने बताया कि एंटीक पॉल को गायब करने को लेकर ठेकेदार के खिलाफ विभाग को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।