Tuesday 13/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
स्वामी विवेकानन्द जयंती पर देहरादून में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’, युवाओं को आत्मनिर्भर भारत का संदेशदेहरादून।स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर देहरादून में युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बना दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचार आज भी युवाओं को अपने सामर्थ्य पर विश्वास करने, आत्मबल को पहचानने और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमिता, नवाचार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी’ के संदेश को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उद्यमिता को सशक्त करने का संकल्प भी है। जब देश का युवा स्वदेशी को अपनाता है, तो वह न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि देश की पहचान और आत्मसम्मान को भी ऊंचाई देता है।आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और स्वदेशी संदेशों से वातावरण उत्साह से भरा रहा।इस अवसर पर माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी, माननीय विधायक श्री खजान दास जी, प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल जी, मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी तथा देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा देने वाला प्रेरक प्रयास बताया।कुमार आटोव्हील्स रूद्रपुर में महिन्द्रा के दो नये वाहनों की भब्य लांचिंग।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हल्द्वानी आत्महत्या मामले में बाजपुर सीओ को सौंपी जांच….काशीपुर : कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना बताया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित ठगी और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ा प्रतीत होता है। आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में किसान सुखवंत सिंह द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, जिनमें जमीन के नाम पर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आश्चर्य जनक और चिंताजनक है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद समय रहते आखिर क्यों कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ? उन्होंने कहा किएक किसान का इस तरह मानसिक रूप से टूटकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं,बल्कि हमारी न्याय व्यवस्था की भी कड़ी परीक्षा है।कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शीघ्र जाँच कराई जाए। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जांच में शासन_ प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही को कांग्रेस सहन नहीं करेगी। पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना ही चाहिए।लाल बादशाह ने किया सैकड़ो परिवारों को गर्म रजाइयों का वितरणरंजिश में जानलेवा हमला,गंडासे के वार से युवक की हालत गंभीरबाबा बचन सिंह जी के करकमलो से संत बाबा फौजा सिंह जी द्वार के पुनोद्धार कार्य का हुआ उद्घाटनमंगलबाजार को बंद करने के लिए व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को सोपे ज्ञापनएन.एस.एस स्वयंसेवियों तथा छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया युवा दिवसअस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजनराजकीय चिकित्सालय एल० डी० भट्ट में नेत्र विभाग द्वारा आज मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिससे कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता आशीष गुप्ता एवं अजय अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सी०एम०एस० डॉ० दीक्षित, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० गीतांजली तिवारी, वसुधैव कुटुंबकम के अध्यक्ष विकास जैन तथा प्रियांशु वंशल की गरिमामयी उपस्थिति रही।शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० गीतांजली तिवारी द्वारा सफलतापूर्वक किए गए। चिकित्सकीय टीम द्वारा मरीजों की पूर्व जांच के उपरांत ऑपरेशन किए गए, जिससे मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा सका।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

किच्छा में तहसील दिवस पर dm उदयराज सिंह ने स्थानीय लोगों की समस्याओ का किया समाधान

किच्छा, जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभगार किच्छा में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में सड़क, बिजली, पानी, जल भराव, राशन कार्ड, आवास, भूमि पट्टा आदि से सम्बन्धित 68 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 21 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में उठी जन समस्याओं का व्यक्तिगत रुचि लेकर समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो समस्या जिस स्तर की है, उसी स्तर पर समस्या का समाधान हो जाना चाहिए। उन्होने कहा कि तहसील दिवस में जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है, उन समस्याओं को सम्बन्धित विभागों को हस्तगत किया जा रहा हैं, उन सभी समस्याओं का समबद्धता एवं प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें ।
प्रमुख समस्याओं में दर्शन जोशी, हेमवती, द्रोपती देवी, शबाना, रामस्नेही, ममता देवी, आबिद खान, ओम प्रकाश गुप्ता, मंगली प्रसाद, मान सिंह, परमजी सिंह ने बीपीएल राशन कार्ड बनाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को परीक्षण के उपरांत प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिये। रणजीत नगरकोटी पूर्व सभासद वार्ड नं01 चुटकी देवरिया ने लालपुर नहर से लेकर पनचक्की नहर तक दोनो ओर नाली निर्माण कराये जाने, चुटकी देवरिया में इण्टर कालेज, आंगनबाड़ी केन्द्र में आवागमन हेतु ओवर ब्रिज निर्माण कराने, वार्ड नं0-1 में स्ट्रीट लाईट एवं टोल प्लाजा के पास शौचालय बानाये जाने, राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के अन्तर्गत लालपुर से किच्छा शहर तक दोनो ओर पेड़ लगाने, वार्ड नं0-1 चुटकी देवरिया में तोड़ा गया सरकारी नाला निर्माण, श्मशान घाट व श्मशान घाट का रास्ता बनाने, पिंडदान स्थल निर्माण कराने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को स्ट्रीट लाईट, शौचालय, नाला निर्माण, श्मशान घाट निर्माण व श्मशान घाट का रास्ता एवं पिंडदान स्थल तथा पौधा रोपण का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। अध्यक्ष युवक मंगल दल दोपहरिया अनिल गंगवार ने युवक मंगल दल दोपहरिया का पुनः चुनाव कराकर गठित करने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पूर्व सभासद धनी राम ने वार्ड नं0-6 में पीने के पानी की समस्या के सामाधान हेतु स्टेंडपोस्ट लगाने व विद्युत पोल लगवाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने उप खण्ड अधिकारी विद्युत को तीन दिन के भीतर विद्युत पोल लगाने के निर्देश दिये। संजय गुप्ता व कल्पन राय ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ व सीएमओ तत्काल प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुलभट्ट, रेलवे कालोनी, बण्डिया व भूमिहीन गरीब श्रमिकों को खुरपिया, बण्डिया में सिलिंग कानून के तहत भूमि, आवासीय पट्टा दिलाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि खुरपिया व बण्डिया के आस-पास भूमि चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है भूमि मिलने पर भूमिहीनों को भूमि आवासीय पट्टा आवंटन का कार्य किया जायेगा। द्रौपदी सिंह ने बैंक में बंधक पड़ी भूमि को मुक्त कराने का अनुरोध किया और बताया कि लोन धनराशि जमा करा दी गयी है जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी व लीड बैंक अधिकारी को शीघ्र बंधक भूमि को मुक्त करने के निर्देश दिये। जानकी देवी, राजू व मधुसुधन रावत ने गरीबी का हवाला देते हुये आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को आर्थिक सहायता हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये। शोभित शर्मा ने बताया कि वार्ड नं0-7 की गलियों में विद्युत तार झूल रहे है जिससे दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है इसलिए विद्युत पोल लगाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप खण्ड अधिकारी विद्युत ने बताया कि इन्सुलेटेड तार 15 दिन के भीतर लगा दिये जायेगें। गणेश दास ने बृद्धा अवस्था पेंशन दिलाने के मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल बृद्धा अवस्था फार्म भरने व आवश्यक प्रपत्र लगाकर पेंशन दिलाने के निर्देश दिये। रजनी ने अम्बेडकर पार्क एफसीआई गोदाम के पास से कूड़े का ढ़ेर हटवाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को तत्काल कूड़ा हटवाने के निर्देश दिये। अधिवक्ताओ द्वारा चैम्बर में जल भराव से निजात दिलाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई व लोनिवि को सामाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। व्यापारियों ने व्यापार मण्डल का चुनाव पारदर्शिता से प्रशासन की निगरानी में कराने तथा फर्जी वोटरो की जांच कराने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने कहा किसी के भी साथ अन्याय नही होगा निर्वाचन कार्य विधि के अनुसार कराया जायेगा।
तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, एसीएमओ डॉ0 हरेन्द्र मलिक, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, अधिशासी अभियंता लोनिवि ओपी सिंह, सिंचाई पीसी पाण्डे, लघु सिंचाई सुशील कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।