Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड

रंगों के पारखी रविन्द्र देव की टीएमयू प्रदर्शनी में दमकेंगी पेंटिग्स

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस के प्रिंसिपल श्री रविन्द्र देव की यूनिवर्सिटी में फर्स्ट एकल प्रदर्शनी का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज के द्वितीय तल पर करेंगे शुभारम्भ, लुप्त होती वाश पेंटिंग एवं वाटर कलर तकनीक के करीब 50 चित्रों का तीन दिनी प्रदर्शनी में होगा डिसप्ले

प्रो. श्याम सुंदर भाटिया
कलर्स के इस जादूगर का कैनवास रंगों से लबरेज है। विविधता है। चिंतन है। मनन है। किसी भी चीज को उकेरने की अदभुत क्षमता है। प्रकृति प्रेम से लेकर पशु-पक्षी प्रेम, ग्रामीण परिवेश, पुरातन वाद्य यंत्र, राजस्थानी वेशभूषा, देवी-देवता हों या फिर देश की श्रीश्री रविशंकर समेत दीगर तमाम हस्तियां इस शख्स के दिल-ओ-दिमाग में हमेशा कौंधती रहती हैं। जी हां, हम फाइन आर्टस के पुरोधा श्री रविन्द्र देव की ही बात कर रहे हैं। श्री देव तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के प्रिंसिपल हैं। श्री देव की यूनिवर्सिटी में फर्स्ट एकल प्रदर्शनी- परम्परा लगेगी, जिसमें लुप्त होती वाश पेंटिंग एवं वाटर कलर तकनीक के करीब 50 चित्र प्रदर्शित होंगे। कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के द्वितीय तल पर 02 दिसंबर से आयोजित तीन दिनी इस प्रदर्शनी का टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन बतौर मुख्य अतिथि शुभारम्भ करेंगे।

श्री देव की झोली में 50 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। श्री देव के चित्र गहरी भावनाओं को जगाते हैं। आलोचनात्मक विचार को उकसाते हैं। बदलाव को प्रेरित करते हैं। समाज को प्रतिबिम्बित करते हैं। सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देते हैं। वह 2011 से टीएमयू के कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस का संचालन कर रहे हैं। श्री देव लखनऊ के फाइन आर्टस कॉलेज से 1982 बैच के छात्र रहे हैं। श्री देव के पसंदीदा डाफ्ट से लेकर क्राफ्ट तक वैश्विक दुनिया को उनके सोशल मीडिया प्लेटफाम पर देखा जा सकता है। वे न केवल देश और विदेश के ऐसे सृजनात्मक ग्रुपों से जुड़े हैं, बल्कि चीन के जे हून सून की वाटर कलर पेंटिंग और पोट्रेट से लेकर अरमान हुसैन खान के मुरीद हैं। कभी-कभी श्री देव फेसबुक प्लेटफॉर्म से हाउ टू ड्रा नोज़ इजी सरीखे स्टेप भी सिखाते हैं। हाल ही में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर का आगमन हुआ तो श्री देव की ओर से बनाई गई उनकी बेहद आकर्षक पोट्रेट भेंट की गई।

श्री बीएन आर्य, श्री योगी योगेन्द्र नाथ वर्मा, श्री पीसी लिटिल, श्री जय किसन अग्रवाल, श्री सतीश चन्द्रा, श्री एसजी श्रीखंडे, श्री आरएस बिष्ट, श्री एसपी कपूर, श्री हीरा सिंह बिष्ट सरीखे शिक्षाविदों एवम् जाने-माने चित्रकारों को श्री देव अपना आदर्श मानते हैं। श्री देव ने देश की जानी-मानी कंपनियों एवम् उत्पादों- इंडियन एयरलाइन्स, आईटीडीसी, पान पराग, राजदूत, टेलीविस्टा, ग्रावेरा सूटिंग्स एवम् शर्टिंग, पीसीएल कम्प्यूटर्स के इश्तहार के डिजाइनिंग में सृजनात्मक भूमिका निभाई है। अपने जमाने के सुपर स्टार राजेश खन्ना के चुनावी कैंपेन में भी बतौर चित्रकार आपका रोल रहा है। यूनिवर्सिटी में इस समय बीएफए और एमएफए के संग-संग पीएचडी की डिग्री भी फाइन आर्टस में प्रदान की जा रही है।