Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
ग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांगकालाढूगी -आज कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग विकास खंड के पवलगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा देवी जी के आवास पर स्थानीय जनता जनार्दन से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर जनता जनार्दन से आदमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने हेतु आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया।इस अवसर पर प्रधान श्रीमती रेखा बधानी जी, प्रधान श्री प्रकाश तिवारी जी (मारकंडपुर), श्री उमेश त्रिपाठी जी, मंडल महामंत्री श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, श्री विनोद बधानी जी, श्री डूंगर सिंह मेहरा जी, श्री दीपक तिवारी जी, श्री जगदीश गर्जोला जी, श्री दिनेश बधानी जी, श्री सोनू बिष्ट जी, श्री लक्ष्मण बिष्ट जी, श्री हरीश बिष्ट जी, श्री संतोष गिरी जी, श्री नारायण पटवाल जी, श्री हरीश कांडपाल जी, श्री भुवन त्रिपाठी जी, श्री राजू त्रिपाठी जी, श्री पूरन त्रिपाठी जी, श्री किशन मेहरा जी, श्री जितेंद्र मियान जी, श्री भुवन चंद सती जी, श्री हरेंद्र रावत जी, श्री गौरव सती जी, श्री मोहन भट्ट जी, श्री नंदा बल्लभ बधानी जी, श्री गोपेश्वर पांडे जी, श्री देवी दत्त सुयाल जी, श्री हरीश त्रिपाठी जी, श्री नीरज त्रिपाठी जी, श्री महेंद्र आर्य जी, श्री गोपाल राम जी, श्रीमती कमला पैपने जी, श्री नवीन भट्ट जी एवं श्री कृपाल सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनता का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैदेश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ाबंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजनमसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।उत्तरा केयर हॉस्पिटल के त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 676 लाभार्थियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभरोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति

शिक्षक एवं नशा उन्मूलन प्रभारी अखिलेश चन्द्र चमोला 12 जनवरी 2025 को होंगे शिक्षा श्री सम्मान से सम्मानित

श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड खिर्सू के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सुमाड़ी के शिक्षक एवं नशा उन्मूलन प्रभारी पौड़ी जनपद के अखिलेश चन्द्र चमोला होंगे शिक्षा श्री सम्मान से सम्मानित आपका कार्यों के प्रति निष्ठा समर्पण व्यक्ति को निश्चित ही सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करता है। बस आवश्यकता है कर्म करते रहो,फल की इच्छा मत करो। आपके कार्यों की सुगन्ध निश्चित ही आपके व्यापक प्रचार प्रसार का द्योतक बन जाती है। यदि यह कहा जाय इस तरह की उक्ति राजकीय इण्टर कॉलेज सुमाड़ी में हिंदी अध्यापक के पद पर कार्यरत अखिलेश चन्द्र चमोला के सन्दर्भ में चरितार्थ होती है। चमोला अपने शैक्षिक नवाचार के नित नये अनुप्रयोगों के कारण राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अपने आप को स्थापित किया है। शिक्षा में किये गये योगदान पर हम दृष्टि डालते हैं तो देखते हैं कि इनके द्वारा लिखी पुस्तक शैक्षिक नवाचार क्रियात्मक शोध नैतिक बोध कथायें भारतीय संस्कृति तथा नैतिक ऊर्जा के आयाम बहुत ही लोकप्रिय रही। जिसकी अनुशंसा शिक्षा अधिकारियों तथा शिक्षा मंत्री द्वारा भी की गई। बतातें चलें कि युवाओं में भारतीय संकृति के बीज रोपित हों,वे संस्कार हो इस लक्ष्य को लेकर भावी पीढ़ी की ये पुस्तके निशुल्क वितरित की गई। आज साहित्य,विद्या में प्रेरणा दायिनी साहित्य का सृजन करने पर इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रेरणा दायिनी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर के रूप में जाना जाता है। दर्जनों राष्ट्रीय संकलनों में इनके प्रेरक प्रसंग प्रकाशित ही चुके हैं। महत्वपूर्ण साहित्य सृजन करने पर चमोला 500 से अधिक राष्ट्रीय सम्मानोपाधियों से सम्मानित हो चुके हैं। उत्कृष्ट लेखन कार्य करने पर विक्रमशिला हिंदी विद्या पीठ गाँधी नगर भागलपुर द्वारा इन्हें अकादमिक विद्वत परिषद में बतौर सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा भूषण,शिक्षा शिल्पी,शिक्षा रत्न,शिक्षा विशेषज्ञ,जिलाधिकारी रजत प्लेट,मुख्यमंत्री पुरस्कार,राज्यपाल पुरस्कार,अन्तराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार आदि अनेको पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इन्होंने नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल द्वारा प्रकाशित बैकुण्ठ चतुर्दशी विकास प्रदर्शनी मेला नामक स्मारिका का भी कई वर्षों तक सम्पादन किया है। विद्यार्थी जीवन से ही होनहार छात्रों के रूप में इनकी भूमिका रही। केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल द्वारा कला निष्णात में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर इन्हें स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया है। भावी पीढ़ी नशीले पदार्थो से दूर रहे इनके द्वारा नशा उन्मूलन की मुहिम भी चलाई जाती है। इनके द्वारा नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने पर इन्हें शिका विभाग जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा नशा उन्मूलन का दायित्व दिया गया। जिसमे इनके द्वारा लिखी मौलिक प्रतिज्ञा का भी सप्ताह में एक दिन सम्पूर्ण जनपद विद्यालय पौढ़ी के विद्यालयों में प्रार्थना सभा में कहने के आदेश जारी किये गये। अभी हाल ही में उत्तराखण्ड सरकार की मुहिम “नशा मुक्त गांव-नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त” आस पास का वातावरण की मुहिम को साकार रूप देने के लिए शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा इन्हें अपने अध्यापन कार्य के अतिरिक्त मंडलीय नशा उत्मूलन नोडल अधिकारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। जिसका निर्हर्वन ये बड़े ही सुन्दर तरीके से कर रहे हैं। 26 वर्षों से ग्रामीण आंचलिक में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपने निजी व्यय पर बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का भी कार्य करते हैं। जो समाज शिक्षा पर्यावरण ज्योतिष के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं उन्हें भी मन्च देकर उन्हें भी अपने निजी व्यय पर सम्मानित करके अनुकरणीय कार्य करते रहते हैं। शिक्षा का उद्घघोष शिक्षा का नया सवेरा नामक संस्था द्वारा इनके कार्यो को रेखांकित करते हुए चमोला को 12 जनवरी 2025 को हरिद्वार विश्व विद्यालय कैनरल रोड रुड़की में भव्य आयोजित कार्यक्रम मे शिक्षा श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा उद्‌घोष शिक्षा का नया सबेरा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्था है। जो सरकारी विद्यालयों में अध्यापन कार्य करने वाले उन शिक्षको को जो अपने अध्यापन कार्य करने के साथ साथ शिक्षा समाज सेवा संस्कृति पर्यावरण ज्योतिष साहित्य के क्षेत्र में बेहत्तर और उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।