Saturday 07/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा: थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, क्षेत्र में छाया मातम।गलत टिप्पणी पर भड़के समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा, चेतावनी देकर परिवार को किया माफरुद्रपुर। धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के सदस्य एवं समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा उस समय नाराज नजर आए जब बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल पर अभद्र भाषा और अनुचित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया।प्रदीप सिंह खालसा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अपने परिजन के लिए रक्त की आवश्यकता बताते हुए संस्था से मदद की गुहार लगाई थी। संस्था की ओर से सहयोग की प्रक्रिया पर बातचीत चल ही रही थी कि फोन करने वाले व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बोलचाल से आहत होकर उन्होंने तत्काल उस मामले में सहायता देने से इनकार कर दिया। इसके बाद संबंधित परिवार के कुछ लोगों द्वारा भी फोन पर गलत शब्दों का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई।हालांकि, प्रदीप सिंह खालसा ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की और मानवीय आधार पर पूरे मामले को वहीं समाप्त करते हुए परिवार को माफ कर दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए कार्य करती हैं और ऐसे संगठनों का सम्मान बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस प्रशासन की मदद लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।प्रदीप सिंह खालसा ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था या स्वयंसेवकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।“एकता, अनुशासन और फिटनेस”: रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।हरिद्वार*उत्तराखंडदिशा की बैठक में महापौर ने उठाई रिंग रोड विस्तार की मांगमहापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात

मसूरी नगर पालिका परिषद के सभासद पद पर जसबीर कौर सहित चार ने नामांकन किए, अध्यक्ष पद पर 14 व सभासद पद पर 121 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र


मसूरी नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की ब्रिकी के साथ ही नामांकन भी होने शुरू हो गये। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने 14 नामांकन फार्म खरीदे, वहीं सभासद के पदों पर 121 नामांकन पत्र खरीदे गए। मसूरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के रिटर्निंग आफिसर गौरव चटवाल ने बताया कि नगर पालिका चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 6 प्रत्याशियों सरिता पवार, नैंन्सी कैंतुरा, भरोसी रावत, उपमा पंवार गुप्ता, मीरा सकलानी व अनीता थलवाल ने 14 नामांकन पत्र खरीदे हैं। वहीं सभासद पद के रिटर्निंग आफिसर रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि सभासदों पद पर 121 नामांकन पत्र खरीदे गये जिसमें में वार्ड नंबर 13 से तीन बार की निर्वाचित सभासद जसबीर कौर, वार्ड नंबर 11 ने चंद्र लाल, वाडं नंबर 1 से अंजना असवाल, व वार्ड नंबर 11 से कुलदीप रौछेला ने सभासद पर के लिए नामांकन किया। उन्होने कहा कि रविवार को भी प्रत्याषी नामांकन कर सकते है। मसूरी नगर पालिका चुनाव के वार्ड नंबर 13 से पूर्व सभासद जसबीर कौर ने कहा वह पिछले 15 सालों से लगातार जनता के सहयोग से पालिका की सभासद बन रही है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र का भरपूर विकास किया गया है । परंतु पिछली बोर्ड में पूर्व पालिका अध्यक्ष का सहयोग ना मिलने के कारण वार्ड में कई काम अधूरे रह गए हैं। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके कामों को देखते हुए उनको वोट देगी।जसबीर कौर ने जनता से करी अपील किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आए और मसूरी के विकास को लेकर सही जनप्रतिनिधि का चयन करे।