Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

वार्ड 10 प्रत्याशी अकील रजा ने की बंगला चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाने की अपील


गदरपुर। निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। इससे प्रत्याशियों के नाम का शोर गली-गली हो रहा है। प्रत्याशी घूम-घूमकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं।

सभासद पद के प्रत्याशी सुबह से शाम तक समर्थकों के साथ डोर टू डोर पहुंच रहे है और मतदाताओं से वार्ड के विकास के लिए एक अवसर की मांग कर रहे हैं। जिससे चुनावी रोमांच बढ़ गया है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी अकील रजा ने वार्ड का भ्रमण कर लोगों से वोट मांगे। कहा कि उनका वार्ड एक परिवार है, वार्ड के लोगों की समस्या मेरे परिवार की समस्या है, जिसे प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ मिलकर विकास का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव में जनता के कहने पर उतरा हूं। वार्ड की जनता पूर्व में हुए कार्यों को देख चुकी है। अब वे बदलाव चाहती है। चुनाव में जीत होने पर वार्ड के समुचित विकास के लिए कार्य किया जाएगा। जिससे वार्ड की अलग पहचान बन सकें। बताया कि जनसंपर्क के दौरान जनता का भरपूर सहयोग आशीर्वाद मिला है । उन्होंने वार्ड की जनता से अपील की है कि आने वाली 23 तारीख को चुनाव चिह्न बंगला पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाए।