Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

सतपुली में होगी पिरुल ब्रिकेटिंग यूनिट की स्थापना

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वनाग्नि के मुख्य कारक बायोमास पिरुल के संकलन व उसके प्रसंस्करण को लेकर जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल द्वारा की गयी अनूठी पहल से एक ओर जहां वनाग्नि पर रोकथाम की आस जागी है,वहीं वनों के आस-पास की बस्तियों व सरकारी परिसम्पतियों को वनाग्नि के सम्भावित खतरों से बचाया जा सकेगा। गत दिवस देर सायं जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जिला मुख्यालय के निकट रांसी मैदान के पास एक बार फिर पिरुल के संकलन अभियान चलाकर लगभग 270 किलो से अधिक पिरुल एकत्रित किया गया। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में पिरुल एकत्रीकरण को लेकर विकास खण्ड स्तर चलाये गये अभियानों में अब तक 75 कुन्तल से अधिक पिरुल एकत्रित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि विकासखण्ड नैनीडाण्डा के अन्तर्गत पिरुल एकत्रीकरण को लेकर सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) अच्छा कार्य कर रहे हैं,वे लगातार पिरुल एकत्र कर ब्रिकेटिंग यूनिट/प्लांट तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिरुल उद्योगों के लिए बायोमास का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कहा कि पिरुल की व्यवस्थित करीके से प्रोसेसिंग कर ब्रिकेट तैयार करने के लिए सतपुली में एक बड़े प्लांट की स्थापना की जायेगी। एक आधुनिक व वृहद् स्तर के पिरुल प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना के लिए नैनीडाण्डा के सीएलएफ व बीडीओ को रिसोर्स पर्सन (विषय विशेषज्ञ) बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि थर्मल पावर उत्पादन प्लांट व फोर्ज का उपयोग करने वाले उद्योगों में कोयले के साथ 20 प्रतिशत मात्रा में बायोमास का उपयोग किया जाना आवश्यक है। इस दृष्टि से बायोमास ईंधन के रूप में पिरुल से बनी ब्रिकेट की सप्लाई स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर खोलने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,मुख्य कृषि अधिकारी डॉ.वी.के.यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.विशाल शर्मा,जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी,जिला खनिकर्म अधिकारी राहुल नेगति,डीपीओ देवेंद्र थपलियाल,बीडीओ पौड़ी सौरभ हांडा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।