Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बानई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशालखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचानमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ानमेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारीटीएमयू के प्राकृतिक फेस पैक पेटेंट सेआएगा महिलाओं की सुंदरता में निखारचीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पर्यटन स्थल,ग्रामीण व आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लगेंगी सोलर व हाईमास्क लाइट

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोलर स्ट्रीट लाइट और सोलर हाईमास्क लाइट परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सोलर लाइटें लगाने के लिए ऐसे स्थलों को प्राथमिकता दी जाय,जो संवेदनशील,आपदा संभावित,जंगल से सटे,पर्यटन महत्व के हों या फिर सार्वजनिक उपयोग में आते हों। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों,छात्रा आवासों,खेल छात्रावासों और धार्मिक स्थलों पर लाइटें लगाने की आवश्यकता जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां सोलर लाइटें खराब हो चुकी हैं या लंबे समय से बंद हैं,उन स्थानों पर भी नई लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लाइटों की स्थिति का भौतिक सत्यापन करते हुए जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें,ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी,उरेड़ा अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकाश व्यवस्था सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य जनसहयोग और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा, जिससे अधिकतम लाभ ग्रामीण और जरूरतमंद क्षेत्रों को मिल सके। बैठक में एसडीओ वन आयशा बिष्ट,उरेडा अधिकारी राजेश्वरी,जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी,आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला उपस्थित थे।