नयी दिल्ली – (एम सलीम खान ब्यूरो) दिल्ली विधानसभा चुनावों में स्थानीय लोगों ने दिल खोलकर मतदान किया और भाजपा, कांग्रेस,आम आदमी पार्टी सहित अन्य कई दलों के प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है,अब आठ फरवरी को मतदान की गणना होगी और देर शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे, इन चुनावों में कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का शासन को कब्जने के लिए ऐडी से चोटी तक का जोर लगा दिया है,खास कर इस बार केन्द्र में शासित भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बनाने के पुरा जोर लगा दिया है , भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली को फतेह करने के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य मुख्यमंत्रियों को भी इस चुनावी दंगल में झोंक दिया है उधर दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और बहुत से मामलों पर भारतीय जनता पार्टी को घेरने का काम किया है, कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनावों में जमकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी के खिलाफ मोर्चा खोलने का भरसक प्रयास किया है, हालांकि मतदान वाले दिन मिले रूझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की दिल्ली में चौथी बार सरकार बनाने के संकेत मिले हैं वहीं रुझानों के मुताबिक कांग्रेस को एक बार करारी शिकस्त मिलती दिखाई दे रही है और बीजेपी को कुछ सीटों पर फायदा मिलता दिखाई दे रहा है, फिलहाल सटीक नतीजे तो आठ फरवरी को सामने आ जाएंगे।
Related Posts
देश विदेश की ताजा खबरें बुधवार 30 अप्रैल 2025
ख़बर शेयर करें -🌸उत्तराखंड:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नौवें दिन भी अल्ट्रासाउंड रहे ठप 🌸कैलाश मानसरोवर यात्रा, 30 जून को उत्तराखंड…
Weather Update:एक बार फिर पहाड़ों में मौसम बदलेगा करवट,25 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश
ख़बर शेयर करें -गर्मी से झुलसते उत्तराखंडवासियों को जल्द ही राहत मिल सकती है, क्योंकि एक बार फिर पहाड़ों में…
पीएम मोदी ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा दिल्ली में विकास सुशासन जीता, दिल्ली की जनता का हृदय से जताया आभार
ख़बर शेयर करें -नयी दिल्ली – (एम सलीम खान ब्यूरो) दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत…
