Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा
उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

उच्च न्यायालय नैनीताल में समान नागरिक संहिता के नियमों को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर सुनवाई, केन्द्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी, 42 दिनों में जवाब दाखिल करने के आदेश

उत्तराखंड – (एम सलीम खान ब्यूरो) नैनीताल उच्च न्यायालय में लागू की गई समान नागरिक संहिता U C C के नियमों को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर केन्द्र और राज्य को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है और इस नोटिस के संबंध में दोनों सरकारों को 42 दिनों में अपना जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं हाईकोर्ट ने जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सरकार की तरह से वर्चुअल के जरिए हाजिर हुए केंद्र सरकार के सालिसिटर जनरल तुषार मेनता ने इन जनहित याचिकाओं को निर्रथक क़रार देते हुए दलील दी कि सरकार ने नैतिक के मुताबिक यह कानून बनाया है और लागू किया है विधायिका को कानूनी बनाने के अधिकार है उन्होंने दलील दी कि लिव इन रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन से महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों में बड़े स्तर पर कमी आएगी हाईकोर्ट ने इस मामले की अग्रिम सुनवाई छह सप्ताह के किए जाने की तारीख मुकर्रर कर दी है, बीते बुधवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति जी नरेन्द्र और न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ में देहरादून के डालनवाला कॉलोनी के रहने वाले अल्मशुद्दीन सिद्दीकी और जनपद हरिद्वार की रहने वाली इकरा व नैनीताल के भीमताल के रहने वाले सुरेश सिंह नेगी द्वारा अलग-अलग दायर की जनहित याचिकाओं पर एक साथ हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस मामले केन्द्र और राज्य सरकार से 42 दिनों में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं,इन जनहित याचिकाओं में मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विवाह,तलाक और इद्दत और उनकी परम्परागत विरासतों के बारे में समान नागरिक संहिता 2024 के प्रावधानों को चुनौती दी गई है, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता हरि प्रसाद गुप्ता ने अदालत के सामने दलील पेश करते हुए कहा कि कुरान और उसकी सूरतो (आयतों) में निर्धारित नियम मुस्लिम शरियत हर मुसलमान के लिए एक आवश्यक धार्मिक चलन (प्रथा) है, यूसीसी धार्मिक मामलों के लिए प्रक्रिया निर्धारित करता है जो कुरान शरीफ की सूरतों (आयतों) के विपरित है यूसीसी भारतीय संविधान के अनुच्छेद -25 का घौर उल्लंघन करता है जिसमें धर्म के पालन और उसके मानने की आजादी की गारंटी मिली है यूसीसी की धारा 390 में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के विवाह तलाक और विरासत के संबंध में रीति-रिवाजों और प्रथाओं को निरस्त करतीं हैं, और दलील दी कि कुरान की आयतों के विपरित सिविल कानून मान्य नहीं है कलमें मजीद की सूरतों का पालन एक मुस्लिम के लिए बेहद जरूरी है और सिविल कानून बनाकर राज्य सरकार किसी मुसलमान शख्स को ऐसा कुछ नहीं करने का निर्देश नहीं दे सकता जो कलमें मजीद की सूरतों आयतों के विपरित हो, दलील में उदाहरण दिया गया कि तलाकशुदा मुस्लिम महिला के लिए उसके शौहर की मृत्यु के बाद इद्दत के समय की अवधि अनिवार्य है लेकिन समान नागरिक संहिता में इस शरियत कानून को समाप्त कर मुसलामानों के धार्मिक अभ्यास का उल्लघंन किया गया है, अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि यूसीसी संविधान के अनुच्छेद 245 का भी उल्लंघन करता है इसलिए ऐसा कहा गया कि क्योंकि यह एक राज्य कानून हैं जिसका क्षेत्रीय अधिकार है, याचिकाओं में लव इन रिलेशनशिप के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन और इसके अभाव में दंडित करने की सजा को चुनौती दी गई है यह केन्द्र सरकार के संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत मिले निजात के अधिकारों का उल्लघंन है दलील में कहा गया कि यूसीसी संविधान की मर्यादा का भी उल्लंघन करता है क्योंकि प्रस्तावना आस्था अभिव्यक्ति भरोसा और स्वतंत्रता की गारंटी देती है अदालत से कहा गया कि लिव इन रिलेशनशिप का प्राविधान असंवैधानिक जनहित याचिका में मुस्लिम के साथ ही पारसी समुदाय की वैवाहिक पद्धति की समान नागरिक संहिता में अनदेखी किए जाने सहित अन्य प्रावधानों को भी चुनौती दी है, याचिका में लव इन रिलेशनशिप को असंवैधानिक करार दिया है, अदालत से कहा गया कि जहां सामान्य विवाह के लिए वर (लड़के) की आयु 21 साल और वधू (लड़की) की आयु 18 साल होनी आवश्यक है जबकि लव इन रिलेशनशिप में दोनों की आयु (लड़का/लड़की) आयु 18 साल निर्धारित की गई है, और उनसे होनी वाली सन्तानों कानूनी बच्चे कहें या वैध माने जाएंगे अगर कोई व्यक्ति अपनी लव इन रिलेशनशिप से छुटकारा पाना चाहता है वह एक साधारण से आवेदन पत्र (प्रार्थना पत्र) रजिस्टर को देकर लगभग 15 दिनों के अंदर अपनी पत्नी (पार्टनर) को छोड़ देगा जबकि विवाह तलाक लेने के लिए उसे पूरी न्यायिक प्रक्रिया को अपनाना होता है लंबे अरसे के बाद तलाक होती है और उसे अपने पार्टनर को भरण पोषण देना होता है, राज्य में नागरिकों को जो अधिकार संविधान से हासिल है राज्य सरकार ने उसमें दखल अंदाजी करके उनका हनन किया है, दलील दी गई कि समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद लोगों विवाह न करके लिव इन रिलेशनशिप में ही जीवन पसंद करेंगे जब तक पार्टनर के संबंध सही अच्छे होंगे तब तक ही रहेंगे और जब संबंध विवाद में आ जाएंगे तो छोड़ देंगे,साल 2010 के उपरांत इसका रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है न करने पर तीन महीने की सजा या 10 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा इससे तो लव इन रिलेशनशिप एक तरीके का वैध ही है, कानूनी प्रावधान को अपनाने में अंतर है,समान नागरिक संहिता करता है इस्लामिक रीती रिवाजों को प्रतिबंधित इन याचिकाओं मे एक ओर बात को पूरे जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता अधिनियम को लागू करने में इस्लामिकी रीती रिवाजों और कलमें मजीद व उससे संबंधित अन्य प्रविधियों की अनदेखी की है शौहर की मौत के उसकी पत्नी 40 दिनों तक प्रार्थना करती है जो कलमें मजीद में कहा गया है कलमें मजीद के मुताबिक पति की मौत के बाद उसकी पत्नी अपने शौहर की आत्मा की शांति के लिए 40 दिनों तक ईश्वर (अल्लाह) से एकांत में प्रार्थना करती है और समान नागरिक संहिता में इसे प्रतिबंधित करता है शरीयत कानून के मुताबिक संगे संबंधी को छोड़कर अन्य से दूसरा निकाह करने का शरीयती कानून का प्राविधान है लेकिन समान नागरिक संहिता इसकी इजाजत नहीं दी गई है अधिवक्ता ने आगे दलील दी कि शरीयत के मुताबिक संपत्ति के मामलों में पिता अपनी सम्पति का सभी पुत्रों को बांटकर उसका एक भाग (हिस्सा) अपने पास रखकर जब उसकी इच्छा हो दान दे सकता है और समान नागरिक संहिता उसकी भी इज्जत नहीं दी गई है,समान नागरिक संहिता के मुख्य प्रविधान शादी का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन पति-पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी पर प्रतिबंधित सभी धर्मों में पति-पत्नी को तलाक लेने का सम्मान अधिकार मुस्लिम समुदाय में हलाला और इद्दत की प्रथा पर रोक समप्ति के अधिकारों में जायज नाजायज बच्चों में भेद नहीं आदि में संशोधन किया जाए इस मामले में उच्च न्यायालय नैनीताल ने केंद्र और राज्य सरकार को 42 दिनों में अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं और इस मामले की अगली सुनवाई अब 42 दिनों मसलन 6 हफ्ते बाद हाईकोर्ट करेगा।

Check Also
Close