Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
उत्तराखण्डज़रा हटके

अभी गर्मी नहीं सर्दी है बरकरार जरा संभल कर रहिए उत्तराखंड में बदला फिर मौसम ने रुख – पढ़िए यह जरूरी खबर

उत्तराखंड – उत्तराखंड में जाते-जाते एक बार फिर सर्दी लौट आई है। शनिवार से मौसम का मिजाज बदला और चारों धामों सहित प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी खासी बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से एक बार फिर ठंड होने लगी है। जिनके अधिकतम तापमान में भी रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी मौसम बदला रहेगा और सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में शनिवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। इसका असर आज भी देखने को मिल सकता है। मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के कारण विंटर रेन में पिछले कुछ वर्षों से कमी आई है। इसका असर और ग्लेशियरों पर भी पड़ रहा है और बर्फबारी कम होने से ग्लेशियर भी रिचार्ज नहीं हो रहे हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बर्फबारी के लिए बारिश का होना बेहद जरूरी है। बारिश होने से ही तापमान में गिरावट आती है। तापमान के शून्य में पहुंचने पर बर्फबारी होती है। पिछले कुछ वर्षों से ऐसा कम ही हो रहा है। जनवरी के बाद अब फरवरी में लंबे समय के बाद बारिश और बर्फबारी हुई तो ग्लेशियर रिचार्ज हो गए। साथ ही, जाते-जाते ठंड एक बार फिर लौट आई है।

हालांकि, दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकलने से ठंड से कुछ हद तक राहत भी मिली। वहीं, मौसम का असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी दिखाई दिया। चारों धामों में बर्फबारी होने के साथ ही निचले इलाकों में बारिश हुई। कई जगह पर दिनभर बादल छाए रहे।

इन इलाकों में बर्फबारी

शनिवार को गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ , केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गोरसों सहित नीति और माणा घाटी के गांव में भी खूब बर्फबारी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से निचली चोटियों में भी बर्फ की चादर बिछी दिख रही है।

बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। शनिवार को हुई बारिश और बर्फबारी का असर रविवार को भी देखने को मिलेगा। सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

Check Also
Close