Friday 11/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ग्रामीणों का सांकेतिक धरनादिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार का तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह भव्यता गरिमा दिव्यता के साथ शुरू,मुख्य अतिथि डीपीएस सोसाइटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. शुंगलू ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन,ज्ञान को बढ़ाकर समाज में व्याप्त चुनौतियों का सामना करें- शुंगलूडीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपम जग्गा की सभी अतिथियों ने की मुक्त कंठ प्रशंसा,सितारगंज पर्वतीय रामलीला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न, रूपरेखा तैयारसितम्बर 2026 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर में डॉ० एस० के० गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सामूहिक शपथ ली गयी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के संबध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी I इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. पी. डी. गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रविंद्र पाल सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मस्यूनी, चाँद मियां, डॉ. संतोष पाण्डेय, समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।प्रेस नोट 2:- उपरोक्त के अतरिक्त डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). जिला चिकित्सालय रुद्रपुर द्वारा सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधमस सिंह नगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर एव गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे आत्महत्या के जोखिम कारकों में मानसिक विकार, न्यूरोडेवलपमेंटल विकार, शारीरिक विकार और मादक द्रव्यों का सेवन बारे में विशेष जानकारी दी गयी एव आत्महत्या से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी I डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). द्वारा बताया गया कि आत्महत्या के प्रमुख कारण मानसिक तनाव, सामाजिक कारण, रिश्तों की समस्या एवं वित्तीय समस्या है I मानसिक तनाव/ तनाव होने के मुख्य कारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं तनाव से बचाव एवं तनाव से होने वाले रोगों की जानकारी देते हुए निदान के बारे तथा मानसिक तनाव से सामाजिक, आर्थिक वयवहारिक अन्य रूप से होने वाले क्षति के बारे में जानकारी दी गयी Iउक्त गोष्ठी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी द्वारा विस्तारपूर्वक छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी साथ ही नशे से होने वाले प्रभाव के बारे में जानकारियां दी गयी I गोष्ठी में सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधम सिंह नगर के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया I साथ ही जनपद उधमसिंह नगर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर शपथ ली गई एवं निकटवर्ती स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी I साथ ही टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 को सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी शामिल किया गया जिसे प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया ।इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी, प्राचार्य प्रो एन० सिंह सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर प्रो दीपा वर्मा, डॉ वसुंधरा, SI नीलम मेहरा, डॉ अनीत, उमेश चन्द्र पाल अन्य अधिकारी/ कार्मिक उपस्थित रहे Iनशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करने का आरोप, खटीमा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तारसैनिक सम्मान समारोह में सैनिक सम्मान समारोह में बीच मंच से बोल पूर्व सैनिक मेरा करो भुगतान139 गोविंद बल्लभ जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गईनाबालिक बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने पर युवक पर मुकदमा दर्जरिपोर्टर: अज़हर मलिकलोकेशन: काशीपुरराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ता के घर पी चाय, मंदिर में किए दर्शन; प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं- युवाओं और पूर्व सैनिकों से संवाद पर जोरभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_देहरादून की तरह हल्द्वानी में भी कैमरे से कटेंगे चालान,फोन पर मिलेगा मैसेज – जानिए डिटेल

हल्द्वानी – हल्द्वानी में भी देहरादून जैसा ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। सिग्नल पार करने, हेलमेट या सीट बेल्ट न लगाने पर कैमरों के जरिए चालान काटा जाएगा। चालान नंबर प्लेट को स्कैन करके सिस्टम के जरिए काटा जाएगा और वाहन स्वामी के मोबाइल फोन पर मैसेज आएगा। इसके साथ आने वाले लिंक पर क्लिक करके लोग चालान की रकम ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

इस सिस्टम के लिए सबसे पहले जरूरी है कि शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाए। खासकर एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए। अभी ऐसे छह कैमरे हैं। मार्च के अंत तक आठ और कैमरे लगने के बाद कुल संख्या 14 हो जाएगी। इसके साथ ही तीन दर्जन से ज्यादा साधारण कैमरे लगाए जाएंगे।

देहरादून में ऐसे हुई शुरुआत

मुंबई से एक व्यापारी पहाड़ों पर घूमने आया था। उस समय मोबाइल फोन एप के जरिए चालान काटे जाते थे। नियमों का उल्लंघन करने पर उसका चालान भी ऑटोमेटिक तरीके से कट जाता था। व्यापारी यात्रा के बाद मुंबई लौट गया। कुछ महीने बाद उन्हें चालान के बारे में पता चला। समस्या यह थी कि चालान के दो हजार रुपये कैसे जमा करें।

ऑनलाइन व्यवस्था न होने पर अगर किसी को मुंबई से भेजा जाए तो जुर्माने की रकम से ज्यादा आने-जाने का खर्चा हो जाता। मामला पीपीएस अधिकारी प्रकाश चंद्र (तब देहरादून में तैनात) तक पहुंचा तो उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया और दून को अलग से ट्रैफिक प्लान मिल गया। ऑटोमेटिक चालान और मैसेज के साथ पैसे जमा करने की ऑनलाइन सुविधा।

पहले चालान का पेपर डाक के जरिए वाहन मालिक के पास पहुंचता था। पता नहीं चलता था कि चालान का पेपर मिला या नहीं। अगर मिल भी गया तो पता नहीं चलता था कि चालान की रकम जमा हुई या नहीं। उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और यहां बाहर से लोग ज्यादा आते हैं। ऐसे में यह सब देखते हुए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया। – प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी

अब तक साधारण समेत कुल सीसीटीवी कैमरे – 191

बढ़ाई जाने वाली सीसीटीवी की संख्या – 42

अभी एएनपीआर कैमरों की संख्या – 6

अभी सीएलआर कैमरों की संख्या – 70

यहां और सीसीटीवी लगाए जाएंगे

– कैंचीधाम जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी का जाल बिछाया जाएगा।

– टीपी नगर के बाहरी हिस्से में भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

– मुखानी चौराहा से कालाढूंगी रोड पर भी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

– गौलापार बाईपास पर भी कैमरे बढ़ाए जाएंगे।

इन नियमों पर कटता है चालान

– सीट बेल्ट न लगाना

– हेलमेट न पहनना

– रेड सिग्नल क्रॉस करना

– दोपहिया वाहन पर तीन सवारियां

– नाबालिग ड्राइविंग

– रैश ड्राइविंग

– शराब पीकर वाहन चलाना

– निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाना

– नो पार्किंग एरिया में वाहन पार्क करना

– यूयूएसडीए तैयार करेगा कंट्रोल सिस्टम

ऑटो ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की जिम्मेदारी उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) को दी गई है। यूयूएसडीए ने ठेकेदार कंपनी के साथ अनुबंध भी कर लिया है। एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि यहां मौजूदा तहसील भवन के पास ही बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें ऑटो ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर 17 मुख्य जंक्शन बनाए जाएंगे। इस कंट्रोल सिस्टम से कैमरे जुड़े रहेंगे। चालान की सारी कार्यवाही वहीं से होगी।

Check Also
Close