Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

लालकुआँ_आरपार की लड़ाई “गौला नदी के श्रमिक और खनन कार्य से जुड़े हजारों ने किया धरना प्रदर्शन,शहर में निकाला जुलूस”एसडीएम को सौपा ज्ञापन

लालकुआँ -(ज़फर अंसारी) लालकुआँ कुमाऊं की लाइफ लाइन कही जाने वाली गौला नदी के श्रमिक और खनन कार्य से जुड़े हजारों वाहन स्वामी आज सड़कों पर उतरे और स्टोन क्रेशर संगठन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उन्होंने वाहन स्वामियों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

बताते चले कि गौला नदी में खनन निकासी में लगे हजारों वाहन स्वामियों और क्रशरों के बीच झगड़ा तूल पकड़ता जा रहा है। क्रेशर स्वामी द्वारा भाड़े में दो रुपए कम करने के बाद वाहन स्वामी उग्र हो गए हैं। इसी को लेकर आज हजारों वाहन स्वामियों और मजदूरों ने लालकुआं में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया साथ ही तहसील परिसर पहुंचकर वाहन स्वामियों ने उपजिला अधिकारी तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपकर सरकार से जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग।

गौरतलब है कि गौला नदी मैं पिछले कई सालों से भाड़े रेट को लेकर इसी प्रकार की ऊहा पोह की स्थिति रहती है, इस बार भी फरवरी में जाकर गौला खुली थी, लेकिन फिर से वही पुराने हालत हो गए। आज फिर सभी खनन स्वामी ना सिर्फ आंदोलन पर आ गए बल्कि क्रेशर स्वामियों के खिलाफ उग्र आंदोलन भी किया गया।

ईधर आंदोलनकारियों ने कहा कि हर बार स्टोन स्वामियों द्वारा किसी ना किसी बात को लेकर वाहन स्वामियों का उत्पीड़न किया जाता है इस बार भी माल में दो रूपये कम कर दिये है जिसको लेकर वाहन स्वामियों और मजदूरों में भारी आक्रोश है उन्होंने कहा कि स्टोन स्वामियों की मनमानी किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब तक वाहन स्वामियों को उनका तय रेट नहीं दिया जाता तब तक यहाँ आंदोलन चलता रहेगा। इधर उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि वाहन स्वामियों द्वारा उन्हें एक ज्ञापन दिया गया जिसमें रेट बढ़ाने की मांग की गई है उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासन द्वारा उक्त मामले पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Check Also
Close