Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल
उत्तरकाशीउत्तराखण्डज़रा हटके

उत्तरकाशी_गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन,बर्फबारी जारी हाईवे खोलने में जुटी बीआरओ की टीम – देखें तस्वीरें

उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन हुआ है। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

उत्तराखंड – उत्तरकाशी जिले में भैराघाटी-धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर चांगथांग से 15 किमी दूर हिमस्खलन हुआ है। यह धराली और हर्षल से करीब आठ से दस किमी आगे जांगला ब्रिज के पास हुआ है। बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर धराली से 15 किमी आगे हिमस्खलन हुआ है। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ है।

आज राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बर्फबारी के कारण सोनगढ़ से गंगोत्री जाने वाले रास्ते बंद हैं। सोनगढ़ से सुखी टॉप तक बीआरओ-1442 बीसीसी मार्ग की मौजूदा स्थिति सिर्फ नॉन स्किड चेन वाहनों के लिए खुली है।

अभी बर्फबारी जारी है। सुखी टॉप पर बर्फ हटाने के काम की निगरानी एक जेई कर रहे हैं। बाट सोनगढ़ से सुखी टॉप तक दो जेसीबी काम कर रही हैं। किसी भी हिमस्खलन से निपटने के लिए डबरानी में एक्स 205 इक्वेटर भेजा गया है। इसके अलावा जिले के दस ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। सुखी टॉप से ​​झाला तक बीआरओ-72 की ओर से दो और पीडब्ल्यूडी भटवारी की ओर से एक जेसीबी तैनात की गई है।

फिलहाल बर्फबारी जारी है। इसके साथ ही सड़क से बर्फ हटाने का काम भी जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 24 घंटे में चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ की ओर से जारी की गई है।

इसमें कहा गया है कि चमोली में 2500 मीटर तक के इलाकों में हिमस्खलन हो सकता है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बर्फ से ढके इलाकों में आवाजाही रोक दी गई है।

Check Also
Close