Friday 11/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ग्रामीणों का सांकेतिक धरनादिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार का तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह भव्यता गरिमा दिव्यता के साथ शुरू,मुख्य अतिथि डीपीएस सोसाइटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. शुंगलू ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन,ज्ञान को बढ़ाकर समाज में व्याप्त चुनौतियों का सामना करें- शुंगलूडीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपम जग्गा की सभी अतिथियों ने की मुक्त कंठ प्रशंसा,सितारगंज पर्वतीय रामलीला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न, रूपरेखा तैयारसितम्बर 2026 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर में डॉ० एस० के० गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सामूहिक शपथ ली गयी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के संबध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी I इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. पी. डी. गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रविंद्र पाल सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मस्यूनी, चाँद मियां, डॉ. संतोष पाण्डेय, समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।प्रेस नोट 2:- उपरोक्त के अतरिक्त डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). जिला चिकित्सालय रुद्रपुर द्वारा सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधमस सिंह नगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर एव गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे आत्महत्या के जोखिम कारकों में मानसिक विकार, न्यूरोडेवलपमेंटल विकार, शारीरिक विकार और मादक द्रव्यों का सेवन बारे में विशेष जानकारी दी गयी एव आत्महत्या से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी I डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). द्वारा बताया गया कि आत्महत्या के प्रमुख कारण मानसिक तनाव, सामाजिक कारण, रिश्तों की समस्या एवं वित्तीय समस्या है I मानसिक तनाव/ तनाव होने के मुख्य कारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं तनाव से बचाव एवं तनाव से होने वाले रोगों की जानकारी देते हुए निदान के बारे तथा मानसिक तनाव से सामाजिक, आर्थिक वयवहारिक अन्य रूप से होने वाले क्षति के बारे में जानकारी दी गयी Iउक्त गोष्ठी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी द्वारा विस्तारपूर्वक छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी साथ ही नशे से होने वाले प्रभाव के बारे में जानकारियां दी गयी I गोष्ठी में सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधम सिंह नगर के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया I साथ ही जनपद उधमसिंह नगर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर शपथ ली गई एवं निकटवर्ती स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी I साथ ही टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 को सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी शामिल किया गया जिसे प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया ।इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी, प्राचार्य प्रो एन० सिंह सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर प्रो दीपा वर्मा, डॉ वसुंधरा, SI नीलम मेहरा, डॉ अनीत, उमेश चन्द्र पाल अन्य अधिकारी/ कार्मिक उपस्थित रहे Iनशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करने का आरोप, खटीमा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तारसैनिक सम्मान समारोह में सैनिक सम्मान समारोह में बीच मंच से बोल पूर्व सैनिक मेरा करो भुगतान139 गोविंद बल्लभ जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गईनाबालिक बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने पर युवक पर मुकदमा दर्जरिपोर्टर: अज़हर मलिकलोकेशन: काशीपुरराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ता के घर पी चाय, मंदिर में किए दर्शन; प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं- युवाओं और पूर्व सैनिकों से संवाद पर जोरभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_एक ही दिन होली और जुमा, पुलिस ने की यह अपील,अराजकतत्वों पर कसी जायगी नकेल

हल्द्वानी – आगामी त्यौहारों के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार को हल्द्वानी एसपी सिटी प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में होली और रमजान के त्यौहारों के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव और शांति बनाए रखने के लिए विस्तृत योजना पर चर्चा हुई। बैठक में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के शांति समिति के सदस्य, धर्मगुरु और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

त्योहारों की बधाई: एसपी सिटी हल्द्वानी ने बैठक की शुरुआत में सभी उपस्थित सदस्यों को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। एसपी सिटी हल्द्वानी ने कहा कि इस बार होली और जुमा एक ही दिन पड़ रहे हैं, इसलिए सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई।

सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील: धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी धार्मिक समुदायों से सहयोग की अपील की गई। एसपी सिटी हल्द्वानी ने कहा कि किसी भी धर्म का अपमान नहीं किया जाना चाहिए और अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जुम्मे की नमाज मस्जिदों में ही अदा करें-

मुस्लिम समुदाय से अपील की गई कि वे जुम्मे की नमाज मस्जिदों में ही अदा करें, सड़कों पर नहीं। साथ ही होली का जश्न जुम्मे की नमाज से पहले मनाने का अनुरोध किया गया।

अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी

होली के दौरान हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने और रेसिंग जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस द्वारा विशेष गश्त और पिकेटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

सोशल मीडिया पर निगरानी

धार्मिक आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होलिका दहन स्थल पर पुलिस बल

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि होलिका दहन का आयोजन मंगलपड़ाव में किया जाएगा। इस स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल तैनात रहेंगे।

बिजली और पानी की व्यवस्था

त्योहारों के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील सभी से की गई। इसके अलावा सीओ रामनगर सुमित पांडे की अध्यक्षता में रामनगर व कालाढूंगी में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सीओ दीपशिखा अग्रवाल लालकुआं ने लालकुआं में बैठक कर सभी से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

​​बैठक में हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव, जितेंद्र उप्रेती, इंस्पेक्टर इंटेलीजेंस जनपद नैनीताल, नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, जल संस्थान, विद्युत विभाग व नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि व धर्मगुरु भी मौजूद रहे।

Check Also
Close