Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डकिच्छाज़रा हटके

सिरौली कला को नगर पालिका का दर्जा मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

किच्छा – सिरौली कला को नगर पालिका बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं लोकप्रिय नेता पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा सिरौली कला को नगर पालिका घोषित करने का निर्णय विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल के दौरान लालपुर, नगला और सिरौली को नगर निकायों के रूप में चिन्हित किया गया था, जिसमें से सिरौली को कोर्ट मामलों में उलझा दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय विधायक ने परोक्ष रूप से सिरौली को किच्छा नगर पालिका में मिलाने का प्रयास किया और न्यायपालिका को गुमराह करने की कोशिश की।

पूर्व विधायक शुक्ला ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार यदि चाहती तो कोर्ट के फैसले का सहारा लेकर सिरौली को पुनः ग्राम पंचायत बना सकती थी, लेकिन भाजपा की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति के तहत सिरौली को नगर पंचायत से ऊपर उठाकर नगर पालिका का दर्जा दिया गया है। यह उन लोगों की नैतिक और राजनीतिक हार है जो तुष्टिकरण की राजनीति के तहत सिरौली की जनता को गुमराह कर रहे थे और इसे वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका बनने से सिरौली कला को राज्य वित्त और भारत सरकार की योजनाओं के अंतर्गत एक निश्चित बजट मिलेगा, जिससे बुनियादी ढांचे का विकास, रोजगार के अवसर और क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने नगला नगर पालिका का उदाहरण देते हुए विश्वास जताया कि सिरौली कला भी इसी तरह विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सिरौली की जनता से अपील की कि आगामी नगर पालिका चुनाव में योग्य और ईमानदार जनप्रतिनिधियों को चुनकर भेजें, जो प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर सकें।

अपने संबोधन के अंत में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि यदि कांग्रेस के नेताओं में नैतिकता शेष हो, तो उन्हें सिरौली की जनता से माफी मांगनी चाहिए और इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा सरकार का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने यह भी दोहराया कि भाजपा भविष्य में भी किच्छा और उत्तराखंड के समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी। प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कमल जिंदल एवं नगर अध्यक्ष गोल्डी गोराया उपस्थित थे।

Check Also
Close