Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डउधमसिंह नगरज़रा हटके

सरकारी राशन के लिए दर दर ठोकरें खा रहे उपभोक्ता किसी के पास कोई जवाब नहीं

ऊधम सिंह नगर -(एम सलीम खान संवाददाता) जिले में सरकारी राशन डीलरों के दुकानों के लगातार चक्कर लगा रहे उपभोक्ताओं का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने राशन वितरण न करने पर सरकार और प्रशासन को लेकर उन्हें दर दर ठोकरें खाने पर मजबूर करना बताया है।

दर असल सरकार सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिलने वाले राशन के वितरण करने का मंसूबा बना चुकी है और इसके लिए सरकार ने एटीएम जैसी सुविधा से राशन वितरण करने का फैसला किया है लेकिन सस्ते दामों के दुकानदार इस विधि से खासे खफा हैं।

और उनका कहना है कि पहले की तरह ही राशन वितरण का फैसला लिया जाए जबकि सरकार का का कहना है कि एटीएम से राशन वितरण में घट तौली जैसे व्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है और इस तरह उपभोक्ता को किसी तरह की शिकायत भी नहीं होगी, लेकिन सरकार और दुकानदारों के बीच पैदा हुई खटास में आम नागरिक पीस रहा है।

और गरीब तबके के सामने दो वक्त की रोटी का संकट गहराता जा रहा है फिलहाल उपभोक्ता का कहना है कि सरकार और दुकानदार बाद में फैसला करते रहे लेकिन पहले उन्हें राशन वितरण करना जरूरी है क्योंकि इसी राशन से उनके घरों का चुल्लाह सुलगता है, बरहल इस मामले पर जिला प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है और आम जनमानस दर दर की ठोकरें खा रहा है।

Check Also
Close