Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

डीएम भदौरिया ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक ली बोले जन स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है

स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों को आयोजित करने के निर्देश लापरवाही बरतने वालों का वेतन रोकने के निर्देश

रूद्रपुर – जन स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए सभी चिकित्सालयों में औषधियां, जांच, उपकरण आदि सुनिश्चित किये जाये ताकि मरीजो को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक लेते हुए चिकित्साधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने कहा कि चिकित्साधिकारी एक विजन के साथ काम करे व अपने-अपने चिकित्सालय को सुविधा सम्पन्न कर मॉडल चिकित्सालय बनाये। इस हेतु उन्होने एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना बनाकर मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जन स्वास्थ्य हेतु धनराशि की कोई कमी नही है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। जिससे चिकित्सालय में एनएचएम की गाईड लाइन के अनुसार और बेहतर कार्य कराये जाये। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लोगो में बढ़ रहे मोटापे पर भी चिन्ता व्यक्त की है।

इसलिए सभी चिकित्सक मोटापा कम करने हेतु जनता को जागरूक करे व उनकी कांउसलिंग भी करें। उन्होने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण करने व उन्हे समय से दवायें, जांच व टीकाकरण कराने के साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेग्नेन्सी) ट्रेकिंग करने के साथ ही संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिये। उन्होने सभी चिकित्सालय के प्रसव कक्ष में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने आशा कार्यकत्रियों को सक्रिय करते हुए संस्थागत प्रसव बढ़ाने को कहा साथ ही जिस आशा कार्यकत्री के क्षेत्र में संस्थागत प्रसव कम है व अन्य स्थानों पर प्रसव कराये जा रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी चिकित्सा टीमें रोस्टर के अनुसार विघालयो में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करें तथा शत प्रतिशत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर फोटो सहित एप में अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे, उन्होंने आर बी एस की टीम के वाहनों में जी पी एस लगाने के निर्देश दिए उन्होंने गदरपुर, काशीपुर, रुद्रपुर आर बी एस की टीमों द्वारा शत प्रतिशत का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराए जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए सीएमओ को दिए, उन्होंने बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए साथ ही अभी से डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु जागरूकता करने व रोक थाम हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने अनिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 06 से 59 माह तक के बच्चों को दवा पिलाने व शत प्रतिशत बच्चों को कृमि नाशक एल्मेन्डाजाल की गोली अवश्य खिलाने के निर्देश दिए,

उन्होंने सभी चिकित्सा सब सेंटरों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में परिवर्तन करने व सभी चिकित्सालयों में सोलर प्लांट लगावाने के निर्देश दिए, बैठक में सीएमओ डॉ के के अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके सिन्हा, एसीएमओ डॉ एमपी सिंह, डॉ हरेन्द् मलिक, डॉ राजेश आर्या, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ आर एस श्रीवास्तव,डीपीओ बाल विकास हेमा कंडपाल, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द मिश्रा सहित एम ओ आई सी व चिकित्सक मौजूद थे।

Check Also
Close