Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायतापाकिस्तान से संदिग्ध करोड़ों के लेन-देन मामले में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क की जांच तेजखड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागतNH-74 के जाफरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर की मौतझूला क्षेत्र में गंगा में डूबे 2 लोग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी लगभग 1:50 बजे दोपहर थाना लक्ष्मण झूलाभद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक-डंपर दुर्घटना, 2 की मौत।कर्तव्य अकेडमी का सेना कोअनमोल तोहफा, आधा दर्जनयुवा अग्निवीर के लिए चयनित21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
उत्तराखण्डज़रा हटकेसियासतहल्द्वानी

हल्द्वानी_महापौर गजराज सिंह बिष्ट को बड़ी राहत,ललित जोशी की चुनाव याचिका खारिज – पढ़े बड़ी ख़बर

हल्द्वानी – नगर निगम चुनाव को चुनौती देने वाली ललित जोशी की याचिका को जिला न्यायालय ने गुरुवार को खारिज कर दिया जोशी जो मेयर पद के पूर्व प्रत्याशी थे ने चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी।

हालांकि कोर्ट ने इसे समयसीमा के बाहर दाखिल मानते हुए अस्वीकार कर दिया जिला जज सुबीर कुमार के न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान ललित जोशी के अधिवक्ता दुष्यन्त मैनाली ने तर्क रखा कि याचिका दाखिल करने में देरी का कारण यह था कि सभी प्रत्याशियों को पक्षकार बनाना था और उनकी जानकारी उन्हें समय से नहीं मिल पाई।

सरकारी पक्ष की ओर से डीजीसी पंकज सिंह बिष्ट व ए डी जी सी भरत भट्ट और मेयर गजराज बिष्ट के अधिवक्ता योगेश पांडे और प्रदीप परगाई उपस्थित रहे ललित जोशी के अधिवक्ता द्वारा विभिन्न न्यायालयों की नाजिर प्रस्तुत की गई, लेकिन सरकारी अधिवक्ता ने उनका विरोध करते हुए न्यायालय को बताया कि ये नाजिर उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में लागू नहीं होते।

इसके अलावा कोर्ट के विभिन्न निर्णयों का हवाला देते हुए याचिका को अस्वीकार करने का अनुरोध किया कोर्ट ने माना कि याचिका निर्धारित समय सीमा (सात दिन) के भीतर दाखिल नहीं की गई जबकि परिणाम 25 जनवरी को जारी किया गया था और याचिका 6 फरवरी को दाखिल की गई थी अदालत ने स्पष्ट किया कि देरी को क्षमा करने का कोई वैधानिक आधार नहीं है और ललित जोशी की चुनाव याचिका को खारिज कर दिया।

Check Also
Close