Tuesday 16/ 12/ 2025 

Bharat Najariya
नैनीताल ।विकास कार्यों में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। ललित रयाल।रिपोर्ट। ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल विकास भवन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्य केन्द्र, एवं बाह्य सहायतित योजनाओं व 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक बैठक लेते हुए विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा की।जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों जिनके द्वारा वर्तमान तक कम धनराशि व्यय की गई है और धीमी प्रगति है उन विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेते हुए 15 दिन के भीतर बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिए।पुलिस ने विद्यालय प्रबंधकों के साथ की बैठक स्टेशननेपाल सीमा से 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता।पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए महापौर को सौंपा ज्ञापनसितारगंज में धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्राबाबु जी की आंखें करेंगी किन्हीं दो लोगो के जीवन मे उजाला,किया महादान।
Haldwani

पुलिस को दौड़ाने वाले नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक नशे के इंजेक्शन के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा के नेतृत्व में सिपाही सुनील कुमार, दिलशाद अहमद, महबूब अली और भूपेंद्र जेष्ठा ने देर रात करीब 12:50 बजे मोहम्मदी मस्जिद वाली गली में दबिश दी। सोमवार की रात में तस्कर पुलिस को दौड़ाते रहे, बाद में बनभूलपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से नशे के 96 इंजेक्शन बरामद हुए, जो दो थैलियों में रखे गए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकीम उर्फ मामू निवासी मलिक का बगीचा और रियासत निवासी इंदिरानगर बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close