Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationFestivalGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurTourismUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि केदारनाथ धाम की हेली सेवाएं जारी रहेंगी जारी,श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि केदारनाथ धाम की हेली सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं।

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केदारनाथ यात्रा के लिए देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं लगातार मिलती रहेंगी। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। इसके साथ ही सीएम धामी ने बताया कि अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चलाई जा रही थीं, जिसमें दावा किया गया था कि उत्तराखंड सरकार ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर अगले आदेश तक हेली सेवाएं बंद कर दी हैं। हालांकि, इस दावे को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बयान सामने आया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रिय श्रद्धालुगण, प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।”

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी, 4 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

उन्होंने आगे लोगों से अपील करते हुए कहा, “आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं।”

इससे पहले सीएम पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”देवभूमि उत्तराखंड में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण चारधाम यात्रा हेतु पधारते हैं, हमारी सरकार द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। यह बेहतर हो रही व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि मात्र 9 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close