Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार हुई बैठक-समाज में जागरूकता फैलाने की बनी रूपरेखा

गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार नशा मुक्ति,मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) और विश्व पोलियो दिवस पर प्रस्तावित विधिक जागरूकता शिविरों की रूपरेखा तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार,6 अक्टूबर 2025 को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कु.अलका अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर द्वारा की गई। बैठक में आगामी विधिक जागरूकता शिविरों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष कु.अलका ने कहा कि विधिक सेवा संस्थान का उद्देश्य केवल कानून की जानकारी देना नहीं,बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग में जागरूकता और आत्मबल बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति,मानसिक स्वास्थ्य और पोलियो जैसे विषय सीधे मानव जीवन,स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार से जुड़े हैं,इसलिए विधिक सेवा प्राधिकरण इन विषयों पर जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित करेगा। सिविल जज ने कहा कि नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आज समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कानून और स्वास्थ्य दोनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं यदि व्यक्ति नशे से मुक्त रहेगा,तो वह न केवल स्वस्थ नागरिक बनेगा बल्कि समाज के प्रति अपने अधिकार और दायित्वों को बेहतर ढंग से समझ सकेगा। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों,स्वास्थ्य केन्द्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैठक में बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप पांथरी,नायब तहसीलदार दीपक सिंह भण्डारी,सीएमएस डॉ.राकेश रावत बेस चिकित्सालय श्रीकोट,डॉ.शुभम बंगवाल,डॉ.दीक्षा संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर,एसआई मुकेश गैरोला थाना श्रीनगर सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी रतूड़ी,प्रियंका रॉय,प्रीति बिष्ट,प्रकाश सिंह नेगी,प्रदीप मैठाणी (एडवोकेट) और मानव बिष्ट ने भी अपने विचार साझा किए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नशा मुक्ति,मानसिक स्वास्थ्य और पोलियो उन्मूलन के विषयों पर संवेदनशील और व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। प्रत्येक शिविर में विधिक सलाह के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जन-जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्ष ने कहा कानून तभी सशक्त होता है जब समाज जागरूक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो।

Check Also
Close