Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गयारानीहाट-सिरोला में भाजपा को मिली मातृशक्ति की ताकत-70 से अधिक महिलाओं ने थामा कमल का दामनबुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतबूथ मजबूत तो संगठन मजबूत-भाजपा पौड़ी ने बनाई सशक्तिकरण की रणनीति,24 अगस्त से अभियान को धारप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचाल
उत्तराखण्ड

संघ शताब्दी वर्ष के तहत थलीसैंण जिले में व्यापक गृह संपर्क अभियान शुरू


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही विविध गतिविधियों की श्रृंखला के अंतर्गत थलीसैंण सांगठनिक जिले में दूसरा प्रमुख कार्यक्रम व्यापक गृह संपर्क अभियान के रूप में शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ जखोला ग्राम में किया गया,जहां स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर समाज जागरण हेतु संवाद स्थापित किया और संघ के शताब्दी वर्ष के संकल्पों से ग्रामीणों को अवगत कराया। यह जानकारी भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने दी। स्वयंसेवकों ने प्रत्येक परिवार को संघ के पंच परिवर्तन-सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य,स्व-बोध व्यक्तिगत विकास,कुटुंब प्रबोधन-परिवार सुदृढ़ीकरण। इन विषयों के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि ये पांच मुद्दे समाज के सर्वांगीण विकास,राष्ट्र पुनर्जागरण और स्वस्थ सामाजिक संरचना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गृह संपर्क के दौरान स्वयंसेवकों ने संघ द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सेवा कार्यों,शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण व समाजिक समरसता से जुड़े प्रयासों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने अभियान का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संघ के जागरण प्रयासों की सराहना की और अभियान को समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। गृह संपर्क अभियान 16 नवम्बर से 14 दिसम्बर तक पूरे सांगठनिक जिले में चलाया जाएगा। इस अवधि में थलीसैंण जिले के प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का उद्देश्य समाज को जागृत,संगठित और राष्ट्रहित के लिए तत्पर बनाना है। अभियान के प्रथम दिन राहुल विभाग प्रचारक पौड़ी,लालता प्रसाद ममगांई,ब्रह्मानंद,एवं मोहित सहित कई स्वयंसेवक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और गांव के प्रत्येक परिवार से मुलाकात की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह व्यापक गृह संपर्क अभियान शताब्दी वर्ष की दृष्टि से न केवल जनजागरण का महत्वपूर्ण प्रयास है,बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना को नई दिशा देने वाला संवेदनशील उपक्रम भी है।

Check Also
Close