Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहींछात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
राज्य

नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर पौड़ी पुलिस का दृढ़ संकल्प जनपद को पूरी तरह नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर बुधवार को जनपद भर में पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के सभी थानों,चौकियों और पुलिस कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार मेडिकल कॉलेज श्रीकोट पहुंचे,जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों,उसके सामाजिक-आर्थिक नुकसान और भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दृढ़ निश्चय के साथ कहा कि वे नशे के सेवन,अवैध व्यापार और तस्करी के विरुद्ध कड़ी व निरंतर कार्रवाई करेंगे। जनपद में नशा मुक्ति जागरूकता को और व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए स्थानीय संगठनों,विद्यालयों,महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेंगे। युवाओं को नशे की आदतों से दूर रखने के लिए रचनात्मक अभियानों और संवाद कार्यक्रमों को तेज करेंगे। पौड़ी को एक सुरक्षित, स्वस्थ और पूर्णतः नशामुक्त जिले के रूप में स्थापित करने हेतु अपने कर्तव्यों का निष्ठा व ईमानदारी से पालन करेंगे। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट कहा कि नशा समाज,परिवार और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इसलिए जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम,तस्करों पर शिकंजा कसने और नशा मुक्ति के जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और भी अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाएगा। पौड़ी पुलिस की यह पहल न केवल कानून-व्यवस्था की मजबूती की प्रतीक है,बल्कि युवा शक्ति को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक प्रभावी कदम भी है। जनपद में चल रहे इस सामूहिक अभियान से आमजन में भी उम्मीद और जागरूकता का नया वातावरण बना है।

Check Also
Close