Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गयारानीहाट-सिरोला में भाजपा को मिली मातृशक्ति की ताकत-70 से अधिक महिलाओं ने थामा कमल का दामनबुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतबूथ मजबूत तो संगठन मजबूत-भाजपा पौड़ी ने बनाई सशक्तिकरण की रणनीति,24 अगस्त से अभियान को धारप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचाल
उत्तराखण्ड

युवा शक्ति को नशे से दूर रखने की पहल-थलीसैंण कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में आज दिनांक 27 नवम्बर को स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP),नशा मुक्त भारत अभियान तथा पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) कार्यक्रम के तहत संयुक्त संवेदीकरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को समाज के लिए गंभीर चुनौती बने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों को एन.डी.पी.एस. एक्ट,कोटपा एक्ट तथा भ्रूण लिंग निर्धारण पर रोक लगाने वाले पीसीपीएनडीटी अधिनियम के सभी महत्वपूर्ण प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया गया। विशेष रूप से यह बताया गया कि नशे की लत न केवल एक व्यक्ति का भविष्य नष्ट करती है,बल्कि परिवार और समाज की संपूर्ण व्यवस्था पर गहरा प्रभाव डालती है। मानसिक तनाव,अवसाद या किसी भी प्रकार के नशा छोड़ने में परामर्श की आवश्यकता होने पर टेली-मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवा 14416 की निःशुल्क सुविधा का उपयोग कैसे किया जा सकता है,इसकी विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन के संकल्प के साथ शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है,इसलिए नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना अनिवार्य है। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ.छाया सिंह,डॉ.हरिओम रावत,जिला सलाहकार NTCP स्वेता गुसाईं,जिला समन्वयक PCPNDT आशीष रावत,आईईसी समन्वयक शकुंतला नेगी,मानसिक स्वास्थ्य समन्वयक मनमोहन देवली,प्रवीण रावत तथा कॉलेज के सभी विद्यार्थी व स्टाफ उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित यह पहल कॉलेज परिसर में युवाओं के बीच स्वस्थ जीवनशैली,नशा मुक्ति एवं बालिका सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक प्रभावशाली और सार्थक कदम साबित हुई।

Check Also
Close