Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
राज्य

स्वामी विवेकानन्द जयंती पर देहरादून में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’, युवाओं को आत्मनिर्भर भारत का संदेशदेहरादून।स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर देहरादून में युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बना दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचार आज भी युवाओं को अपने सामर्थ्य पर विश्वास करने, आत्मबल को पहचानने और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमिता, नवाचार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी’ के संदेश को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उद्यमिता को सशक्त करने का संकल्प भी है। जब देश का युवा स्वदेशी को अपनाता है, तो वह न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि देश की पहचान और आत्मसम्मान को भी ऊंचाई देता है।आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और स्वदेशी संदेशों से वातावरण उत्साह से भरा रहा।इस अवसर पर माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी, माननीय विधायक श्री खजान दास जी, प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल जी, मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी तथा देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा देने वाला प्रेरक प्रयास बताया।

Check Also
Close