Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

टिहरी परिसर की बेटियों का दमदार प्रदर्शन,अंतर महाविद्यालय खो-खो में ट्रॉफी पर कब्जा


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। खेल भावना,अनुशासन और अदम्य साहस का शानदार प्रदर्शन करते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी राम तीर्थ परिसर बादशाहीथौल में आयोजित महिला अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 में टिहरी परिसर ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। नवीन निर्मित खो-खो कोर्ट में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो.जे.डी.एस.नेगी,अति विशिष्ट अतिथि डॉ.आर.बी.गोदियाल एवं क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो.पी.डी.सेमल्टी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। अति विशिष्ट अतिथि डॉ.आर.बी.गोदियाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं,बल्कि व्यक्तित्व विकास की पाठशाला है। खेल से जहां शारीरिक सुदृढ़ता आती है,वहीं मानसिक संतुलन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। प्रभारी निदेशक प्रो.जे.डी.एस.नेगी और क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो.पी.डी.सेमल्टी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिसर सदैव उच्च स्तरीय खेल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी खिलाड़ी,प्रशिक्षक या टीम प्रबंधक को किसी प्रकार की असुविधा न हो,यह विश्वविद्यालय का सतत प्रयास रहता है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। टिहरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पौड़ी को एक पारी और 15 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल बिरला परिसर श्रीनगर बनाम डीएवी देहरादून,इस मुकाबले में श्रीनगर ने देहरादून को 19-6 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। फाइनल मुकाबला-टिहरी बनाम श्रीनगर खचाखच भरे मैदान और दर्शकों की तालियों के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल में टिहरी परिसर ने श्रीनगर को 8-7 से हराकर जीत दर्ज की। अंतिम क्षणों तक चले संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवीन खो-खो कोर्ट में खेलती छात्राओं में अलग ही ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला। पूरे परिसर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। आयोजक सचिव प्रो.के.सी.पेटवाल ने सभी अतिथियों,निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो.ए.बी.थपलियाल,प्रो.यू.एस.नेगी,प्रो.शंकर लाल,डॉ.पूरन लाल मीणा,खेल निदेशक डॉ.मोहित बिष्ट,डॉ.प्रवीण कुमार,डॉ.हंसराज सिंह बिष्ट,कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश कोठारी,अनुभाग अधिकारी सुदामा लाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया। महिला खो-खो प्रतियोगिता ने यह सिद्ध कर दिया कि विश्वविद्यालय परिसर में बेटियां खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिस्पर्धा था,बल्कि आत्मविश्वास,टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास का मंच भी बना। टिहरी परिसर की इस ऐतिहासिक जीत ने विश्वविद्यालय खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

Check Also
Close