Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

तकनीकी नवाचार की ओर बढ़ते कदम-श्रीनगर पॉलिटेक्निक के स्किल वीक में इनोवेशन और रैपिड प्रोटोटाइपिंग पर मंथन


श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार का इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक श्रीनगर में आयोजित स्किल वीक कार्यक्रम के तीसरे दिन ज्ञान,नवाचार और तकनीकी दक्षता का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी और शैक्षणिक विषयों पर विशेषज्ञों ने सारगर्भित व्याख्यान दिए,जिसने छात्र-छात्राओं में नवाचार की नई चेतना जागृत की। कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी डायरेक्टर/प्रिंसिपल एस.के.वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है,बल्कि तकनीकी कौशल,सृजनात्मक सोच और व्यवहारिक ज्ञान ही युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। स्किल वीक जैसे आयोजन विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से रूबरू कराते हैं। नवाचार पर विशेष जोर मुख्य वक्ता के रूप में एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल से आईं डॉ.स्नेहा चौहान ने इनोवेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का युग विचारों की शक्ति का युग है। उन्होंने विद्यार्थियों को समस्याओं को अवसर में बदलने की सोच विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे तकनीकी सुधार भी बड़े सामाजिक परिवर्तन का आधार बन सकते हैं। इसी क्रम में Gurinder Singh Brar एसोसिएट प्रोफेसर एनआईटी श्रीनगर ने रैपिड प्रोटोटाइपिंग विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी विचार को शीघ्रता से मॉडल या प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करना आज स्टार्टअप संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आधुनिक तकनीकों और थ्री-डी प्रिंटिंग जैसे उपकरणों की सहायता से कैसे नवाचार को वास्तविक उत्पाद में बदला जा सकता है,इस पर उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों सहित प्रकाश डाला। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से आए डॉ.आलोक सागर गौतम ने नवाचार की व्यापक अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनोवेशन केवल तकनीक तक सीमित नहीं है,बल्कि यह सोच प्रक्रिया और दृष्टिकोण का परिवर्तन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध,प्रयोग और निरंतर सीखने की संस्कृति अपनाने की सलाह दी। प्रेरणादायी रहा आयोजन कार्यक्रम के अंत में रीना नवानी ने सभी अतिथियों,वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्किल वीक जैसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। इस अवसर पर सुशील बहुगुणा,अशुतोष नौटियाल,बुटोला,विकास भट्ट,पल्लवी,प्रेरणा,निष्ठा,अनुराधा तथा भूपेंद्र राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। समग्र रूप से देखा जाए तो स्किल वीक का तीसरा दिन ज्ञानवर्धक,प्रेरणादायी और दूरदर्शी विचारों से परिपूर्ण रहा। इस आयोजन ने न केवल तकनीकी शिक्षा की प्रासंगिकता को रेखांकित किया,बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश भी दिया।

Check Also
Close