Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में साहित्यिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया

चमोली। स्व. संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी- थराली में प्रभारी प्राचार्य डॉ. शंकर राम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत ‘उठें समाज के लिए, उठें-उठें, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें-जगें’ गीत गाकर सर्वप्रथम राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपनी सेवा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। उसके बाद महाविद्यालय में प्रशासनिक भवन प्रांगण और विज्ञान भवन क्रीड़ांगन में उगे झाड़-झाड़ियों को काटकर, मैदान में झाड़ू लगाकर और पौधों के लिए क्यारियाँ बनाकर साफ-सफाई की। स्वयंसेवियों के साथ अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश कुमार, इतिहास विभाग के अनुज कुमार, हिंदी विभाग की पुष्पा रानी, संस्कृत विभाग की रजनी नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थान सिंह, एनएसएस लिपिक हुकम सिंह रावत और आशीष कुमार ने भी श्रमदान किया।

श्रमदान के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेमकरण सोमन ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए सेवा और श्रम का व्यक्तिगत जीवन एवं राष्ट्रीय में महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लगन, श्रम और नेतृत्व से ही व्यक्ति और क्षेत्र आगे बढ़ता है। इसी दृष्टि से आज के शिविर में बीए द्वितीय सेमेस्टर की कोमल शाह, बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की दीक्षा, बीए द्वितीय सेमेस्टर की अनमोल जोशी, बीए षष्ठ सेमेस्टर के दर्शन सिंह और बीए द्वितीय सेमेस्टर की दीक्षा रावत का चयन किया गया। इन स्वयंसेवियों को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर विभिन्न कवि-लेखकों की साहित्यिक पुस्तकें उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एक दिवसीय शिविर में भौतिक विज्ञान विभाग की डॉ. नीतू पाण्डे, प्रदीप कुमार, गायत्री, शिवानी, रश्मि, सोनी, कविता, किरण, संध्या, सुमित कुमार, कामिनी, हिमांशी, साक्षी, रोशनी, लक्ष्मी रतूड़ी, निशा, भारती, कोमल, मंजू, सपना, छात्र-कवि अशोक कुमार, पूनम, भावना, अवंतिका, और जयकृत सिंह आदि स्वयंसेवी उपस्थित थे। शिविर का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत ‘उठें समाज के लिए, उठें-उठें, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें-जगें गाकर किया गया।

Check Also
Close